मानव संग्रहालय में इस माह प्रमुख आकर्षण है बाघ की एक खास मूर्ति, जानिए किस लोक समुदाय से है नाता

Updated on 02-08-2023 12:43 PM
भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में मंगलवार को माह अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति 'चिराटे' को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। इस प्रादर्श का उद्घाटन संग्रहालय के निदेशक डा भुवन विक्रम द्वारा किया गया। इस प्रादर्श का संयोजन संस्‍थान के सहायक क्यूरेटर डा सूर्यकुमार पांडेय द्वारा किया गया है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए डा सूर्यकुमार पांडेय ने बताया कि चिराटे दक्षिणी कर्नाटक और उत्तरी केरल के एक क्षेत्र तुलुनाडु में प्रचलित भूता पंथ से संबंधित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति है। ऐसा माना जाता है कि चिराटे मातृ देवी का अवतार है और त्योहारों के अवसर पर भूता-आराधना के दौरान उनकी पूजा की जाती है। लकड़ी की यह मूर्ति वरिष्ठ बढ़ई कलाकार रत्नाकर गुडीगारा द्वारा बनाई गई है। स्थानीय क्षेत्र में प्रचलित एक मिथक के अनुसार एक समय कुछ बुरे व्यक्ति गांव वालों को परेशान कर रहे थे। चिराटे ने ग्रामीणों की रक्षा की और सभी बुरे व्यक्तियों को मार डाला और इस तरह चिराटे की लोकप्रियता में वृद्धि हुई और लोगों ने उनकी पूजा करना प्रारंभ कर दिया।

भूता काष्ठ मूर्तियों का संकलन मौजूद

भूता पंथ की उत्पत्ति टोटम और पूर्वज पूजा की अवधारणाओं से मानी जा सकती है। इसमें मातृदेवी, नाग और वृक्ष पंथ भी सम्मिलित हैं। विषेष शैली में निर्मित इन काष्ठ मूर्तियों के निर्माता गुडीगारा समुदाय है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें पुर्तगालियों के उत्पीड़न के कारण गोवा से निर्वासित होना पड़ा और वे तटीय कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में बस गए। ये काष्ठ उत्कीर्णन में तथा उत्कीर्णित मूर्तियों के लिए पोशाक और आभूषण बनाने में अत्यंत कुशल कारीगर हैं। गुडीगारा ने स्थानीय बढ़ईयों की मदद से इन शैलीबद्ध आकृतियों का सृजन किया है। मानव संग्रहालय ने बहुत-सी भूता काष्ठ मूर्तियों का संकलन किया है, जिन्हें संग्रहालय की मिथक वीथि मुक्ताकाश प्रदर्शनी में देखा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.