आवारा कुत्तों और बेसहारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तैयार की एसओपी

Updated on 12-01-2026 11:49 AM

भोपाल। आवारा कुत्तों से बढ़ती परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने आवारा कुत्तों व बेसहारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई है। इसके तहत स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों को बाउंड्रीवाल से सुरक्षित किया जाएगा, ताकि कुत्ते और बेसहारा मवेशी अंदर न घुस सकें।

कुत्तों को सार्वजनिक स्थलों से हटाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ऐसे स्थलों को चिह्नित करेगा, जहां कुत्तों से संबंधित शिकायतें अधिक मिलती हैं। बाउंड्रीवाल बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसी तरह सड़क पर घूमने वाले बेसहारा मवेशियों का भी प्रबंधन किया जाएगा।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कलेक्टरों को यह एसओपी जारी कर जिले में आवारा कुत्तों व बेसहारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए कहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। हाईवे व शहर में ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जाएगा, जहां मवेशियों का जमावड़ा रहता है। पीडब्ल्यूडी, एनएचएआइ, एमपीआरडीसी और स्थानीय प्रशासन के साथ अंतर विभागीय समन्वय से ऐसे मवेशियों को पकड़कर निकाय या पंचायत क्षेत्र में स्थायी शेड बनकर वहां रखने की व्यवस्था की जाएगी। नई सड़कों के किनारे अनिवार्य रूप से गोशालाएं बनाई जाएंगी।

बनाए जाएंगे आश्रय स्थल

प्रदेश में कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए नगरीय निकायों से कुत्तों की संख्या एकत्र की जा रही है। कुत्तों के प्रबंधन के लिए उच्च शिक्षा विभाग के 250 कालेजों, स्कूल शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की 40,545 संस्थाओं में बाउंड्रीवाल बनाई जाएंगी। 11,840 अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 4,573 में बाउंड्रीवाल है। शेष में बनाई जाएगी।

प्रदेश के छह शहरों को वर्ष 2030 तक रैबीज मुक्त करने का लक्ष्य

राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश के छह शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रतलाम को रैबीज मुक्त करने का लक्ष्य है। कुत्तों के काटने के सर्वाधिक प्रकरण भी इन्हीं शहरों में सामने आए हैं। वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने के 1,48,427 मामलों सामने आए थे। इन छह शहरों में इस वर्ष छह माह में जनवरी से जून के बीच 13,947 लोगों को कुत्तों ने काटा।

इनके प्रबंधन के लिए प्रदेश के 18 शहरों रायसेन, विदिशा, गुना, सीहोर, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, बुरहानपुर, कटनी, खरगोन और बुरहानपुर में शेल्टर होम ही नहीं हैं। प्रदेश के 16 शहरों में 19 एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर है लेकिन कुत्तों के टीकाकरण का राज्य स्तर पर कोई सटीक रिकार्ड नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.