मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को समर्पित रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की पहली सांझ

Updated on 12-01-2023 06:30 PM

इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की पहली सांझ मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को समर्पित रही। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा।

संस्कृति विभाग द्वारा नक्षत्र गार्डन इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की पहली संध्या पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। मोहिनिअट्टम, भरतनाट्यम, कथक एवं जनजाति कलाकारों ने सहभागिता करते हुए 40 मिनट के "लोक-नाद "की प्रस्तुति दी। लोक-नाद के जरिये लगभग 140 कलाकारों के दल ने मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक वैभव को बेहतर एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में दिखाया गया कि मध्यप्रदेश की सुबह भगवान श्री महाकाल की आरती से शुरू होती है और सांझ माँ नर्मदा की आरती के साथ ढलती है। स्तुति का उपस्थितजन ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री इलैया राजा टी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कलाकार, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में इन्वेस्टर्स ने प्रस्तुति का आनंद लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.