भोपाल में परिषद की बैठक आज, जिंसी गोकशी कांड पर मचेगा बवाल, दांव पर लगे हैं 874 करोड़ के प्रोजेक्ट

Updated on 13-01-2026 12:27 PM

भोपाल: नगर निगम सदन में मंगलवार को होने वाली परिषद की बैठक ऐतिहासिक हंगामे की गवाह बन सकती है। दरअसल जिंसी स्थित स्लाटर हाउस में गोकशी के मामले ने शहर की सियासत को गरमा दिया है। सोमवार शाम हुई बैठकों में कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दलों के पार्षदों ने इस मुद्दे पर प्रशासन को घेरने की संयुक्त रणनीति तैयार की है।

हाल ही में पुलिस की एफआईआर और मांस के सैंपल मिलने के बाद निगम ने स्लाटर हाउस को सील किया था। माना जा रहा है कि निगमायुक्त संस्कृति जैन मंगलवार सुबह सदन के पटल पर सैंपल की विस्तृत रिपोर्ट रख सकती हैं। इस मुद्दे पर दोनों दलों के एकजुट होने से सदन की कार्यवाही बाधित होने की पूरी संभावना है। वहीं हंगामे के बीच परिषद में तीन विकास प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। अब देखना यह होगा कि क्या गोकशी कांड के शोर में शहर के विकास से जुड़े ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हो पाएंगे या सियासत विकास पर भारी पड़ेगी।

इन प्रस्तावों पर होनी है चर्चा

व्यक्तिगत नल कनेक्शन: 829 कवर्ड कालोनियों में बल्क की जगह व्यक्तिगत नल कनेक्शन देने का प्रस्ताव, जिस पर 874 करोड़ खर्च होंगे।

ग्रीन म्युनिसिपल बान्ड: अमृत 2.0 योजना के लिए 200 करोड़ जुटाने हेतु बांड जारी करना।

विवाह पंजीयन शुल्क: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए नए शुल्क (110 से 130) का निर्धारण।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.