मध्य प्रदेश में आदिवासियों के बीच हिंदू न होने का भ्रम फैला रही कांग्रेस, जनगणना में अलग धर्म कोड की मांग

Updated on 16-01-2026 12:12 PM

 भोपाल। जनगणना से ठीक पहले कांग्रेस आदिवासियों के बीच जाकर उन्हें स्वयं को हिंदू न मानने का भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी के नेता जनगणना में आदिवासियों को अलग धर्म कोड की मांग कर रहे हैं। वे मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में जाकर आदिवासी समुदाय से अपील कर रहे हैं कि जनगणना में धर्म के कालम में वह स्वयं को हिंदू न बताएं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा कुछ समय पहले आदिवासियों से की गई 'गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं' की अपील के बाद कांग्रेस की यह कोशिश तेज हुई है। अब बड़वानी में सिंघार के ताजा बयान से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की आदिवासी बनाम हिंदू के दांव से राजनीतिक माहौल गरमा रहा है।

भाजपा और कांग्रेस इन्हें साधने में कोई कसर नहीं छोड़ती

बता दें कि मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग की संख्या अधिक होने से यह वर्ग सरकार बनाने और बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस आदिवासी वर्ग को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़तीं। मध्य प्रदेश से ही जननायक बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने की परंपरा आरंभ हुई है।

पिछले दो दशक से आदिवासी समुदाय भाजपा के साथ है, अलबत्ता, 2018 में कांग्रेस की ओर आदिवासी समाज का झुकाव होने से कमल नाथ को सरकार में आने का मौका जरूर मिल गया था, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को प्रदेश की किसी भी एसटी आरक्षित सीट पर जीत नहीं मिली। यही वजह है कि 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो रही जनगणना को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। उसने आदिवासी बनाम हिंदू बहस वर्ष 2028-29 के चुनाव को ध्यान में रखकर छेड़ी है।

उल्टी पड़ सकती है समाज को बांटने की कोशिश

जनगणना में आदिवासी समुदाय को अलग से पहचान दिलाने की कांग्रेस की इस राजनीति कोशिश को समाज को बांटने के दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। ऐसे में यह परवान नहीं चढ़ी तो यह कांग्रेस के लिए राजनीतिक जोखिम बन सकती है। दरअसल, कांग्रेस के पास आदिवासी समुदाय के बीच जाकर बताने के लिए फिलहाल कुछ खास नहीं है, वहीं द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाने का श्रेय भाजपा अपने खाते में रखती है।

इसके साथ ही पेसा नियम जैसी कवायद भी भाजपा सरकार कर चुकी है। माओवाद समाप्ति के बाद आदिवासी वर्ग मुख्यधारा में शामिल हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के सम वैचारिक संगठन आदिवासी समुदाय के बीच मतांतरण रोकने के साथ उनके कल्याण के लिए कार्यक्रमों को लगातार जारी रखे हुए हैं। संघ की कोशिश है कि रामायण और महाभारत काल के तमाम उदाहरण के माध्यम से आदिवासियों को उनके हिंदू होने का बोध कराते हुए मुख्य धारा में लाया जाए।

भाजपा की प्रतिक्रिया- आदिवासियों को मुख्यधारा से काटना चाहती है कांग्रेस

मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री रजनीश अग्रवाल कहते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस की संस्कृति ही सनातन धर्म के विरोध के लिए है। ये विदेशी षड़यंत्रों को बढ़ावा दे रहे हैं। अब जनगणना के बहाने कांग्रेस हिंदू ही नहीं, बल्कि समाज का बंटवारा करना चाहती है। उमंग सिंघार का यह बयान हिंदू समाज के साथ ही आदिवासी समुदाय को भी कमजोर बनाने की साजिश है। कांग्रेस आदिवासियों को देश की मुख्यधारा से काटना चाहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.