शहर का सबसे बड़ा व्यावसायिक केंद्र कब्जों से बेहाल

Updated on 09-06-2025 04:53 PM

शहर का सबसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर... यहां जमीन का सरकारी रेट ही 1.50 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर तक है। नगर निगम को यहां से सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपए संपत्ति कर मिलता है। इसके बावजूद यहां रोजाना आने वाली 50 हजार गाड़ियों में से 90 फीसदी सड़क पर पार्क होती हैं और खुली जमीन पर गुमठियों से लेकर झुग्गियों तक का कब्जा है। इस दुरावस्था का नतीजा यह है कि यहां मौजूद 3000 से अधिक दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों में रोज आने वाले 1 लाख लोग परेशान होते हैं।

एमपी नगर में बैरागढ़ और रायसेन रोड से लेकर करोंद और कोलार यानी शहर के हर कोने से लोग आते हैं। शहर के कारोबार की धड़कन बन चुके इस इलाके में एक बार फिर बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। इससे पहले साल 2006-07 में यहां नगर निगम और सीपीए ने सीमेंट- कॉन्क्रीट की सड़कें बनाईं थीं। इन 20 सालों में यहां आने वाले वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लगभग 2000 वाहनों की पार्किंग के लिए जोन-1 में एक मल्टीलेवल पार्किंग बनी। इसकी ऊपरी मंजिलों पर सेकंड हैंड कार डीलर्स का कब्जा है। पार्किंग में साफ सफाई से लेकर टॉयलेट तक की व्यवस्था नहीं है। पूरे एमपी नगर में केवल 5000 गाड़ियों की पार्किंग की ही व्यवस्था है। इसमें प्राइवेट कंपनियों के ऑफिसों की पार्किंग भी शामिल है।

50 हजार वाहन रोज आते हैं एमपी नगर में

05 हजार के लिए ही पार्किेग की व्यवस्था

पार्किंग की जमीन पर लोडिंग वाहनों का कब्जा

एमपी नगर की एक कंपनी में कार्यरत आरके त्रिपाठी ने कहा कि एमपी नगर जोन-2 में मेन रोड पर पार्किंग के लिए आरक्षित जमीन पर लोडिंग वाहनों का कब्जा है। कई बार प्रयास के बावजूद यह खाली नहीं हो सका है। पार्किंग न होने से लोग यहां आने से कतराते हैं। हाल ये है कि अब एमपी नगर अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम का हब बन चुका है।

चेतक ब्रिज के पास झुग्गियों में हो रहा कारोबार जोन-1 और जोन-2 को जोड़ने वाली सड़क जो चेतक ब्रिज के नीचे से गुजरती है, वहां खाली जमीन पर झुग्गियां तनी गुईं हैं और इन झुग्गियों में कारोबार हो रहा है। ज्यादातर झुग्गियों में फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम चल रहा है।

ये भी हैं समस्याएं...

{चाय और फास्ट फूड की गुमठियां सड़क किनारे और फुटपाथ पर लगी रहती हैं। इससे गंदगी फैलती है। {पार्किंग में कई बार सीवेज का पानी भी बहता है जिस कारण लोग यहां वाहन खड़े करने से कतराते हैं। {कार डेकोर वाले गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करते हैं। {फूलमाला आदि बेचने वाले रोड पर ही बैठकर व्यवसाय करते हैं। इनसे जगह घिर जाती है।

लगातार अभियान की जरूरत

एमपी नगर में मल्टीलेवल पार्किंग में वाहनों को पार्क कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ कई बार अभियान चलाकर सख्ती की है। इसी तरह के और अभियान चलाने की जरूरत है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर चलती है, इसमें और तेजी लाएंगे। व्यापारियों के साथ बैठक कर अन्य समस्याओं के निराकरण की पहल करेंगे। -हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.