फूफा की अवैध पिस्टल से लगी थी बच्चे को गोली:कुख्यात सीरियल किलर का साथी रहा है फूफा वाहिद

Updated on 01-02-2026 03:55 PM
भोपाल, मां और भाभी ग्राउंड फ्लोर पर खाना खा रही थीं। इसी बीच पटाखे जैसी आवाज आई। भाभी फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचीं, वहां इब्राहिम खून से लथपथ पड़ा था। देखते ही भाभी बेहोश हो गईं। मैं कमरे में अंदर पहुंचा, जहां भतीजे को खून से सना देख मेरे होश उड़ गए।
QuoteImage

इतना कहते ही भोपाल में गोली लगने से जान गंवाने वाले तीसरी कक्षा के छात्र इब्राहिम के चाचा रेहान का गला रूंधने लगा। सिसकते हुए रेहान ने बताया कि घटना के समय उनके बड़े भाई रिजवान घर में मौजूद नहीं थे।

वे दोस्तों के साथ पार्टी करने परवलिया सड़क स्थित एक ढाबे पर गए हुए थे। बच्चे को जमीन पर अचेत देख आनन-फानन में मैं पड़ोसियों की मदद से उसे गोद में लेकर कमला नेहरू अस्पताल रवाना हुआ।

इसी बीच बेहोश भाभी को होश आ गया और वह भी मेरे साथ अस्पताल जाने की जिद करने लगी। मैं उन्हें भी साथ ले गया…करीब 1 घंटे बाद बड़े भाई भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में इलाज के दौरान भतीजे की शनिवार की सुबह मौत हो गई।

इब्राहिम बहुत चंचल स्वभाव का था और बहुत प्यारा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। इब्राहिम को शनिवार की रात बाद नमाज ए ईशा छोला थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बेटे की मौत के बाद से सदमे में आए माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि बच्चे ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है या खेल-खेल में गोली चली है।

एसीपी बोले-सुसाइड के एंगल पर शुरू की जांच एसीपी राकेश सिंह बघेल ने बताया कि बच्चों के कनपटी पर गन शॉट के निशान आए हैं। पीएम करने वाले डॉक्टरों ने फिलहाल यह स्पष्ट किया है कि बच्चों ने सुसाइड किया है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने भी घर में बच्चों को किसी भी प्रकार की डांट-फटकार किए जाने की बात से इनकार किया है। बच्चों के पिता रिजवान के बयानों में यह साफ हुआ है कि शुक्रवार को उनके घर में सफाई कार्य किया गया। इस दौरान बच्चों के हाथ में घर में रखी अवैध पिस्तौल जो रिजवान के जीजा वाहिद नूर की बताई जा रही है। इसे उसने परिजनों की जानकारी के बगैर अपने पास छुपाया। देर रात इसी पिस्टल से गोली चली और बच्चे की मौत हो गई।

इब्राहिम की मां के बयान दर्ज, घटना वाला फ्लोर सील गौतम नगर पुलिस ने इब्राहिम की मां के भी बयान दर्ज कर लिए हैं। अपने बयान में उन्होंने इब्राहिम के पिता रिजवान द्वारा बताए गए घटनाक्रम को दोहराया है। वहीं पुलिस ने घटना वाले पूरे फ्लोर को सील कर दिया है। जब्त पिस्टल को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। पुलिस ने ढाबे का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया है, जिसमें रिजवान ढाबे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

पहले भी चर्चा में रहा वाहिद नूर गौतम नगर पुलिस के मुताबिक वाहिद नूर डीआईजी बंगला इलाके मोबाइल दुकान का संचालन करता था। साल 2019 में सीरियल किलिंग के आरोप में गिरफ्तार मंडीदीप के ट्रेलर आदेश खामरा को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में आदेश ने लूट की नीयत से करीब दो दर्जन से अधिक ट्रक ड्राइवर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौत के घाट उतारे जाने की बात स्वीकार की थी।

इन्हीं वारदातों में से एक ट्रक में लोड लोहे को आदेश द्वारा वाहिद नूर के मार्फत निशातपुरा इलाके की एक लोहा फैक्ट्री में बेचे जाने की बात स्वीकार की गई थी। वाहिद नूर का नाम एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि जिस पिस्टल की गोली लगने से इब्राहिम की मौत हुई, वह वाहिद नूर की थी।

पिता के बयानों में वाहिद नूर का नाम सामने आया मृतक बच्चे के पिता रिजवान के बयान सामने आए हैं, जिसमें अवैध पिस्टल से गोली चलने की बात कही गई है। मृतक बच्चे के पिता रिजवान लाला के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। रिजवान ने बताया कि उसका जीजा वाहीद नूर, निवासी जहांगीराबाद, करीब एक महीने तक बक्श कॉलोनी, जेपी नगर स्थित उनके मकान में रहकर गया था।

इसी दौरान उसकी एक अवैध कंट्री मेड पिस्टल घर में रह गई, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। पिता के मुताबिक शुक्रवार को घर में सफाई चल रही थी। इसी दौरान बच्चे के हाथ पिस्टल लग गई।

देर रात करीब 1:50 बजे बच्चा घर की बालकनी में खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिला। घटना के समय रिजवान लाला दोस्तों के साथ परवलिया सड़क स्थित एक ढाबे पर थे। तभी पत्नी का फोन आया, जिसमें बच्चे के घायल होने की सूचना मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.