लाड़ली बहनों के खाते में 10 अगस्त को होगी मासिक सहायता की राशि अंतरित

Updated on 09-08-2023 05:50 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-कल्याण और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रदेश की जनता पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। बड़ी संख्या में प्रदेशवासी इन योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़े हैं। रीवा में 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी जिलों की ग्राम पंचायतें और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 अगस्त को रीवा में होने जा रहे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए जिलों में जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त तथा कलेक्टर्स बैठक से वर्चुअली जुड़े।

लाड़ली बहना सेना निभाएंगी सक्रिय भूमिका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक ग्राम और वार्ड में बनी लाड़ली बहना सेना की बहनों की शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महिला सशक्तिकरण में यह सेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में समर्थ है। ग्राम पंचायतों और वार्डों में 10 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित रंगोली, लोकगीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और अन्य स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर राशि अंतरण के पल को उत्सव के रूप में मनाया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.