पहले भी तीन बार बने तनाव के हालात:बसंत पंचमी फिर शुक्रवार को, भोजशाला में परीक्षा की घड़ी; ड्रोन-कैमरों से निगरानी

Updated on 19-01-2026 11:05 AM

2006, 2013 और 2016 के बाद 2026 में एक बार फिर बसंत पंचमी शुक्रवार (23 जनवरी) को पड़ रही है। इससे धार की भोजशाला को लेकर पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अफसरों के मुताबिक, पहले तीनों मौकों पर आगजनी, पथराव और कर्फ्यू की स्थिति बनी थी। ऐसी नौबत न आए, इसके लिए दोनों पक्षों से संवाद किया जा रहा है।

एहतियातन रविवार को 2000 जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। ड्रोन और 1000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

एआईजी कानून-व्यवस्था के आदेश पर अतिरिक्त बल 20 जनवरी को धार पहुंचेगा और 27 जनवरी तक तैनात रहेगा। फुल सिक्योरिटी प्लान के तहत जिले में 2435 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। सीआरपीएफ के 8 हजार जवान भी सुरक्षा संभालेंगे।

  • भोजशाला परिसर को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हिंदू समाज ने अखंड पूजन का संकल्प लिया है, जबकि मुस्लिम समाज ने नमाज के लिए सुरक्षा की मांग की है।
  • भोजशाला परिसर में पुलिस चौकी और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
  • महाराजा भोज स्मृति बसंतोत्सव समिति के सुरेश जलोदिया ने बताया कि भोज उत्सव समिति और सकल हिंदू समाज ने 23 जनवरी बसंत पंचमी को भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा करने का संकल्प लिया है।
  • कमाल मौलाना मस्जिद नमाज इंतजामिया कमेटी के सदर जुल्फिकार पठान ने बताया है कि शहर की शांति के लिए मुस्लिम समाज पूरा सहयोग करेगा।

शुक्रवार को बसंत पंचमी तो क्या व्यवस्था, आदेश में जिक्र ही नहीं

7 अप्रैल 2003 के ASI आदेश के तहत हिंदू समाज को भोजशाला में मंगलवार और बसंत पंचमी पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा की अनुमति है। मुस्लिम समाज को हर शुक्रवार नमाज की अनुमति दी गई। लेकिन बसंत पंचमी शुक्रवार पड़ने की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.