भोपाल के मंगलवारा में श्रीमद् भागवत कथा का 1111 दीपों की महाआरती के साथ हुआ समापन

Updated on 07-08-2023 12:45 PM

 भोपाल। सावन माह में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन भक्ति भाव के साथ किया गया। कथा के आयोजक संजय मालपानी एवं दीपक मालपानी ने बताया कि जैन मंदिर मंगलवारा में आयोजित भागवत कथा का समापन अवसर पर 1111 दीपों की महाआरती की गई। हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कथावाचक रमाकांत भार्गव जी ने सभी भक्तों को सावन मास पर पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। सभी भक्तों को पौधे का वितरण किया। समापन अवसर पर पार्षद पूजा शर्मा, साहू समाज भोपाल के संयोजक अनिल कुमार साहू अकेला, महेश्वरी समाज के अध्यक्ष सतनारायण बांगड़, कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कर्म ही साथ जाते हैं इसलिए उन्हें ठीक रखना चाहिए : हरिराय महाराज

समर्पण भाव से मांगो तो भगवान सर्वस्व दे देते हैं। इसके साथ ही मनुष्य को अपने कर्मों को ठीक करना चाहिए, क्योंकि अंतिम समय में कर्म ही साथ जाते हैं । बाकी सब यहीं छूट जाता है। यह बात गोस्वामी हरि राय महाराज जी ने अग्रवाल विश्रांति भवन में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह के तीसरे दिन कही। उन्होंने उदाहरण देते कहा कि एक राजा के चार रानियां थीं। जब अंतिम समय आया तो राजा ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। लेकिन शरीर, नाते - रिश्तेदार और धन्य- संपदा रूपी पत्नियों ने चलने से मना कर दिया। केवल एक कर्म रूपी पत्नी ऐसी थी जिसने कहा राजन मैं आपके साथ चलने के लिए तैयार हूं। अंत में कर्म रूपी पत्नी के साथ ही राजा को सद्गति मिली। इसलिए मनुष्य को अपने कर्म पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.