भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने से हटाई जाएंगी दुकानें, मुआवजे में भेदभाव का आरोप; जीतू पटवारी से मिले व्यापारी

Updated on 01-02-2026 03:52 PM

भोपाल: राजधानी के अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने की परियोजना के लिए आनंद नगर क्षेत्र में 40-50 वर्षों से काबिज 208 दुकानदारों को हटाया जा रहा है। इन व्यापारियों को मुआवजे के नाम पर 20 से 50 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद शनिवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

पीड़ित व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। पटवारी ने इस कार्रवाई को 'गरीब विरोधी' करार देते हुए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।जीतू पटवारी से मिलने पहुंचे व्यापारी मंडल के कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि रत्नागिरी तिराहे से आशाराम बापू तिराहे के बीच निर्माणाधीन इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं।

व्यापारियों का आरोप है कि मुआवजे के वितरण में भारी भेदभाव हो रहा है। रसूखदारों को उपकृत किया जा रहा है, जबकि छोटे दुकानदारों को महज 20 से 50 हजार रुपये की नाममात्र राशि दी जा रही है । व्यापारियों का कहना है कि वे दशकों से नगर निगम को टैक्स दे रहे हैं और उनकी दुकानों की वर्तमान कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। व्यापारियों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए या पास में ही बंद पड़ी एक सरकारी फैक्ट्री की जमीन पर विस्थापित किया जाए ताकि उनका परिवार भुखमरी से बच सके।

जीतू पटवारी की सरकार को दो टूक

व्यापारियों की पीड़ा सुनने के बाद जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, जिस क्षेत्र ने 40 साल तक भाजपा को वफादारी से वोट दिया, आज वहां की जनता को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास के बुलडोजर से कुचला जा रहा है।

पटवारी ने तत्काल भोपाल कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर मांग की कि बिना उचित पुनर्वास के किसी भी गरीब की रोजी-रोटी न छीनी जाए। पटवारी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे आनंद नगर के दुकानदारों के समर्थन में तत्काल विरोध प्रदर्शन शुरू करें। कांग्रेस इस मामले में कानूनी कदम भी उठाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.