राजधानी में भट्‌टी जैसे टीन शेड में लग रही पाठशाला:स्टूडेंट्स और टीचर्स क्लासेस में नहीं जाते

Updated on 17-06-2025 01:59 PM

राजधानी में भट्‌टी जैसे टीन शेड में पाठशाला लग रहीं हैं। यह स्थिति टीटी नगर स्थित कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की है। सोमवार को जब गर्मी की छुट्‌टी के बाद पहले दिन स्टूडेंट्स और टीचर्स सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे तो उन्हें पता चला की बिजली गुल है। किसी तरह हिम्मत कर टीन शैड में कक्षा 1 से कक्षा 8 की क्लास शुरू की गईं। लेकिन, 35 डिग्री के तापमान और उमस के बीच क्लास में बैठना मुश्किल हो गया। ऐसे में पहले ही दिन बच्चे और टीचर्स क्लास से निकल कर स्कूल में पेड़ के नीचे बैठे नजर आए।

टीचर्स बोले- बच्चों की बिगड़ सकती है तबीयत स्कूल के टीचर्स ने नाम ना उजागर करने की शर्त पर बताया कि वे इस मामले में कई बार शिकायत कर चुके हैं। टीन शैड इतने गर्म हो जाते हैं कि उन्हें छूने पर हाथ जल जाए। ऐसे में इनके अंदर बैठना कैसे संभव है। बच्चों को यदि इसमें बैठाया जाए तो उनकी तबीयत खराब हो सकी है।

4 साल से यही स्थिति स्मार्ट सिटी के तहत कई स्कूलों को शेड में शिफ्ट किया गया था। इन्हें नया भवन देने की बात कही गई थी। तब तक के लिए अस्थायी टीन शैड रूपी कक्षाएं तैयार की गईं। किसी स्कूल को 4 साल तो किसी स्कूल को 5 साल से भवन के लिए जमीन नहीं मिली है। अब तक सिर्फ नूतन सुभाष स्कूल का प्रस्ताव बन पाया है। वहीं, टीटी नगर दशहरा मैदान के पास कस्तूरबा स्कूल का भवन 4 साल पहले तोड़ा गया था। इसके बदले स्मार्ट सिटी के द्वारा शेड बनाकर दिया गया। तब से इस अस्थाई भवन में यह स्कूल चल रहा है। इसमें करीब चार सौ विद्यार्थी हैं। इसे भवन निर्माण के लिए अब तक जगह नहीं मिल सकी है।

DEO बोले… नए भवन बनवाने का स्थानीय विधायक ने दिया भरोसा भोपाल DEO नरेंद्र अहिरवार ने बताया कि इस स्कूल के नए भवन के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। स्थानीय विधायक ने भी स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण कराने की बात कही है। इस मामले में जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।

80 बच्चों ने छोड़ा स्कूल कस्तूरबा स्कूल सिर्फ बालिकाओं के लिए है। इससे कुछ ही दूर टीटी नगर में ही सीएम राइज कमला नेहरू स्कूल है। यह भी सिर्फ बालिकाओं के लिए हैं। ऐसे में यहां की अव्यवस्थाओं से परेशान हो कर 80 से ज्यादा बच्चों को उनके अभिभावकों ने कस्तूरबा स्कूल से निकाल लिया है। पिछले साल इस स्कूल में 498 छात्राएं थी, अब यह संख्या घट कर 415 के करीब आ गई है। बीते 3 सालों में इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इधर, कमला नेहरू में 500 नए एडमिशन कमला नेहरू सीएम राइज स्कूल का 34 करोड़ से नया भवन तैयार किया जा रहा है। जिसका काम लगभग पूरा हो गया है। भवन देखने में काफी आकर्षक है, यही वजह है कि आसपास के एरिया के कई बच्चों ने इस स्कूल में एमिशन लिया है। स्कूल की हेड मास्टर शिवानी शर्मा ने बताया कि पिछले साल करीब एक हजार बालिकाएं स्कूल में थी। यह संख्या इस साल बढ़ कर 15 सौ से अधिक हो गई है। अभी नया भवन मिला नहीं है। लेकिन, उम्मीद है कि डेढ़ से दो माह में स्कूल को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। स्कूल में गर्मियों की छुट्‌टी के बाद पहले दिन 68 फीसदी स्टूडेंट्स आए। यह एक अच्छा आंकड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.