हर बस्ती तक पहुंचेगा संघ का काम:100 साल पूरे होने पर संकल्प; प्रांत कार्यवाह बोले- उत्सव नहीं, आत्मचिंतन पर रहेगा फोकस

Updated on 15-06-2025 05:28 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर संघ की ताकत को और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। शताब्दी वर्ष में संघ का उद्देश्य उत्सव मनाना नहीं हैं, बल्कि आत्मचिंतन करना है। इस साल प्रांत के सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। हर मंडल और बस्ती तक संघ के काम की पहुंच होनी चाहिए।

मध्य भारत प्रान्त में तीन वर्षों से संघ का कार्य बढ़ रहा है। शताब्दी वर्ष में हमने पूर्ण प्रान्त का लक्ष्य लिया है। वर्तमान में 1814 में से कुल 1662 मंडल संघ कार्य युक्त हैं। पिछले वर्ष के प्रान्त में कुल 3072 शाखाएं लग रही थीं, जो बढ़कर 3674 हो गयी हैं।

यह बातें राजधानी के शारदा विहार में 14 व 15 जून को हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत की प्रांतीय बैठक में प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने कहीं। सेठिया ने कहा कि शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं ने मंडल और बस्ती तक संघ कार्य को पहुंचाने के प्रयास किए हैं। इन प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही स्वयंसेवक सेवाकार्य भी चला रहे हैं।

शताब्दी वर्ष संघ के कार्य विस्तार एवं उसे मजबूत करने पर पर केंद्रित होगा। संघ का उद्देश्य इस उपलब्धि का उत्सव मनाना नहीं हैं, बल्कि आत्मचिंतन करना है। संघ कार्य के लिए समाज द्वारा दिए समर्थन के लिए आभार प्रकट करना तथा राष्ट्र के लिए तथा समाज को संगठित करने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना हैं। शताब्दी वर्ष में हम अधिक सावधानी, गुणवत्ता तथा व्यापकता से कार्य करने का संकल्प लें।

बैठक में संघ कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई और शताब्दी वर्ष की तैयारियों की चर्चा की गई। प्रान्त बैठक में प्रान्त कार्यकारिणी, विभाग कार्यकारिणी और जिला टोली शामिल रहती हैं। इस प्रकार लगभग 550 दायित्व वान कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहें। इस अवसर पर प्रान्त संघचालक अशोक पांडेय एवं सह-प्रान्त संघचालक डॉ. राजेश सेठी भी उपस्थित रहे।

बैठक में दिवंगत कार्यकर्ताओं, अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों के प्रति मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रांत में ऐसे चल रहीं संघ की शाखाएं

  • वर्तमान समय में मध्यभारत प्रान्त में संघ की महानगरीय एवं ग्रामीण जिलों के 2343 स्थानों पर 3674 शाखाएं चल रही हैं।
  • 625 स्थानों पर साप्ताहिक मिलन के रूप में संघ कार्य चल रहा है। पिछले वर्ष तक कुल 1795 सेवा कार्य प्रांत में चल रहे थे, इस वर्ष यह संख्या 2448 हो गई। एक वर्ष में 36 प्रतिशत की वृद्धि सेवा कार्यों में हुई है।
  • 160 सेवा कार्य शाखाओं द्वारा चल रहे हैं।
  • प्रांत में कुल 994 सेवा बस्ती हैं, जिसमें 797 सेवा कार्यमुक्त हो गई हैं।

संघ शिक्षा वर्गों में संघ कार्य का प्रशिक्षण

संघ प्रतिवर्ष संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन करता है। इसके अंतर्गत तीन दिन के 128 प्रारंभिक वर्ग आयोजित किए गए, जिनमें 6900 स्वयंसेवक शामिल हुए। 7 दिन की अवधि के 44 प्राथमिक वर्गों में 2251 स्वयंसेवक शामिल हुए। 8 विभिन्न संघ शिक्षा वर्गों में कुल 1112 स्वयंसेवकों ने संघ कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.