संत रविदास ने भारतीय संस्कृति और समरसता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 11-08-2023 01:18 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के बड़तूमा में बन रहे संत रविदास मंदिर के निर्माण स्थल के अवलोकन के बाद ढाना ग्राम में आगामी 12 अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को बड़तुमा (सागर) में 100 करोड़ रूपये की लागत से संत शिरोमणि श्री रविदास जी के भव्य मंदिर एवं विशाल स्मारक का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत विधायकद्वय श्री शैलेंद्र जैन श्री प्रदीप लारिया, खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र मोकलपुर, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया,श्री प्रभु दयाल पटेल, श्रीमती लता वानखेड़े, शैलेश केशरवानी, अनिल तिवारी सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा स्थल के मंच, हैलीपैड, डोम का अवलोकन कर अन्य सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास महाराज ने भारतीय संस्कृति और समरसता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। श्री संत रविदास ने कर्म को महत्व दिया। वे परिश्रम से जो भी अर्जित करते थे, उसे संत सेवा और समाज को अर्पित कर देते थे। कई राजा और मीराबाई भी उनके शिष्य थी। संत रविदास वास्तव में सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने सागर में विगत 8 फरवरी को संत रविदास मंदिर की योजना को भव्य रूप देकर निर्माण कराने की घोषणा की थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में अब भव्य और अलौकिक मंदिर बनेगा। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर सभी तैयारियाँ पूरी हो गई है ।सागर जिले का प्रत्येक नागरिक सौभाग्यशाली है कि जिले की भूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए वैश्विक नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 12 अगस्त को आगमन हो रहा है ।श्री चौहान ने बताया कि मंदिर नागर शैली में 10000 वर्ग फुट में बनेगा। इंटरप्रिटेशन म्यूजियम बनेगा। संस्कृति और रचनात्मक के साथ संत रविदास के कृतित्व-व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने वाला संग्रहालय भी बनेगा। संग्रहालय में चार गैलरी बनेगी, जिनमें भक्ति मार्ग, निर्गुण पंथ में योगदान, संत जी का दर्शन और उनके साहित्य, समरसता का विवरण भी रहेगा। लाइब्रेरी के अलावा संगत हाल, जल कुंड, भक्त निवास भी बनेगा, जो अध्यात्मिक सुविधाओं से युक्त होगा। भक्त निवास में देश विदेश से संत रविदास के अनुयायी और अध्येता आएंगे, जिन्हें संत जी के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। पन्द्रह हजार वर्गफुट में भोजनालय का निर्माण होगा। मंदिर में दो भव्य प्रवेश द्वार होंगे, सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि संत रविदास जी का मंदिर और कला संग्रहालय भव्य होगा, जो श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व स्थल होगा। दार्शनिक और अध्येता और जिज्ञासु भी देश-विदेश से आएंगे। संत रविदास जी का कृतित्व- व्यक्तित्व और दर्शन पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादाई होगा।

इस अवसर पर संभागायुक्त डा. वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश तिवारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.