बयान पर बवाल: नरेंदर सरेंडर वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

Updated on 05-06-2025 11:54 AM

भोपाल में राहुल गांधी के 'नरेंदर, सरेंडर' वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसीलिए तो राहुल गांधी को 'पप्पू' कहते हैं। आखिर वह परिपक्व कब होंगे? नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़कर जिस भाव से बोलते हैं, वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं।

सीएम ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने जिस प्रकार से पाकिस्तान की हालत खराब की है, दुनिया इस बात को मानती है। उनके दल के सांसद दुनिया में जाकर यह बात कर रहे हैं। वो नादान की तरह बात कर रहे हैं। मैं कटु शब्दों में उनकी निंदा करता हूं। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए।

नड्डा, उमा भारती ने भी बोला हमला

  1. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल के बयान पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि राहुल गांधी, सरेंडर आप करते होंगे। आपकी पार्टी ने किया होगा। आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है, लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है।
  2. मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर नहीं किया है। राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती है क्या? सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें।
  3. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक वीडियो जारी करके भाजपा के बयानों का जवाब देते हुए राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा पर राहुल गांधी ने सवाल खड़ा किया कि पाकिस्तान से सीजफायर क्यों किया। क्योंकि पूरा देश तो समझ रहा था कि पीओके कब्जे वाला हिस्सा लेकर आएगी। एकाएक अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट करके कहा कि हमने सीजफायर के निर्देश दे दिए।

    यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति ने अलग-अलग मंचों से पूरी दुनिया में कही। इस पर न तो विदेश सचिव ने कुछ कहा। विदेश मंत्री ने भी इसके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। नरेंद्र मोदी ने भी बयान नहीं दिया। इसलिए स्वाभाविक है कि जो ट्रंप बोल रहा है, उसमें सच्चाई थी। फिल्म बदल गई: वहीं एआईसीसी के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा के लोग पिछले 11 साल से एक फिल्म बना रहे थे- 'मुकद्दर का सिकंदर'। लेकिन जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो वो- "नरेंदर का सरेंडर' निकली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.