भोपाल में 15 जून को 'रफ रोड रिबेल्स–डर्ट बाइक चैलेंज:प्रेक्टिस राउंड आज, 100 से अधिक प्रतिभागी हो रहे शामिल

Updated on 14-06-2025 11:54 AM

शहर में एडवेंचर बाइकिंग के शौकीनों के लिए एक बार फिर धमाकेदार इवेंट होने जा रहा है। 15 जून को ‘रफ रोड रिबेल्स – भोपाल डर्ट चैलेंज’ का आयोजन थ्रोटल एरिना, बेरसिया रोड (टोल प्लाजा के बाद) में किया जाएगा। इससे पहले भी यह इवेंट सफलतापूर्वक हो चुका है और हर बार शहर के युवाओं में इसकी खासी लोकप्रियता देखी गई है। बता दें कि इस ईवेंट को देखने के लिए हजारों शहरवासी पहुंचेंगे।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है लक्ष्य आयोजकों के अनुसार इस बार भी आयोजन का उद्देश्य सिर्फ स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और बाइकिंग में सेफ्टी गेयर्स के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने बताया कि 14 जून को राइडर्स के लिए प्रैक्टिस राउंड होंगे और 15 जून को मुख्य मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ईवेंट में भोपाल सहित आस-पास के इलाकों से 100 से अधिक राइडर्स हिस्सा लेंगे।

यह मुकाबला विभिन्न कैटेगरी में कराया जाएगा, ताकि हर स्तर के राइडर्स अपनी प्रतिभा दिखा सकें। आयोजन में हेलमेट, राइडिंग जैकेट, बूट्स जैसे सभी सेफ्टी उपकरण अनिवार्य किए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि युवाओं को यह समझाना बेहद जरूरी है कि तेज रफ्तार का स्थान ट्रैक है, न कि सड़क। आयोजन स्थल पर दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.