पदोन्नति में आरक्षण:सारी डीपीसी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन होगी, एक-दो दिन में नियम होंगे नोटिफाई

Updated on 19-06-2025 01:36 PM

मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 एक दो दिन में नोटिफाई हो जाएगा। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) तुरंत विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक बुलाकर प्रमोशन की कवायद शुरू कर देगा। जीएडी का दावा है कि वह दस दिन में डीपीसी करेगा।

ऐसा हो जाता है तो मंत्रालय में जो अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें फायदा मिल जाएगा। साथ ही नए नियमों के अधीन प्रमोशन करने वाला जीएडी पहला विभाग हो जाएगा। यह डीपीसी 2025 के पदों के लिए होगी। सितंबर में 2026 के लिए डीपीसी की बैठक होगी।

इस बीच जीएडी का कहना है कि नए पदोन्नति नियमों के तहत होने वाली डीपीसी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन होगी, जो पूर्व में लगी याचिका पर भविष्य में आएगा। यानि सशर्त डीपीसी होगी। इसी तरह कोर्ट में जो रिवर्ट करने से जुड़े केस हैं, उस मामले में भी सरकार अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट को भेजने वाली है। साथ ही नए नियमों को लेकर कोर्ट में केविएट दायर करेगी।

जीएडी के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का कहना है कि नए नियमों के तहत जल्द दी वे अपने विभाग की डीपीसी करेंगे। इसके बाद दूसरे विभागों को ट्रेनिंग देंगे ताकि नए ​नियमों के अनुसार कैसे डीपीसी होना है, पदों की गणना कैसे होगी, अलग-अलग पैरा की विवेचना व नियमों का इस्तेमाल कैसे होगा और किस बिंदू का मतलब क्या है, उसके बारे में बताया जाएगा।

सबको कैसे मिलेगा फायदा

आरक्षित वर्ग (अजा-अजजा) : कैडर के पदों में यह देखा जाएगा कि अजा के 16% और अजजा के 20% पद भरे हैं या नहीं। यदि भरे हैं तो क्लास वन अधिकारी के लिए ‘मैरिट कम सीनियेरिटी’ की लिस्ट में आने वाले अजा- अजजा वर्ग के व्यक्ति को अनारक्षित श्रेणी में जगह मिल जाएगी। लेकिन जब भी इससे उच्च पद के लिए डीपीसी होगी तो अनारक्षित वर्ग में जाने वाले अजा-अजजा के व्यक्ति का पद आरक्षित वर्ग के कोटे में भरा हुआ माना जाएगा।

अनारक्षित वर्ग : हर पद के लिए दो गुना प्लस 4 लोग बुलाए जाएंगे। पूर्व के नियमों में अजा-अजजा वर्ग के लोगों को प्रमोशन देने के लिए 6-7 बैच तक नीचे की सूची खंगाली जाती थी। उदाहरण के लिए यदि 10 पद रिक्त हैं तो दो गुना यानि 20 व प्लस 4 यानि कुल 24 लोग बुलाए जाएंगे। इन्हीं में से कोटे के हिसाब से पदों को भरा जाएगा। इतना ही नहीं, पहले अजजा, फिर अजा और ​बाद में अनारक्षित वर्ग के पद भरे जाएंगे।

27 ड्राफ्ट में एक पर लगी मुहर

मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि पदोन्नति में आरक्षण देने के नियम बनाते समय कुल 27 ड्राफ्ट तैयार किए गए। इस पर अलग-अलग चर्चा के बाद एक पर मुहर लगी। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारियों की कमेटी ने अंत में 4 ड्राफ्ट पर होमवर्क किया। अंतत: मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से चर्चा के बाद कैबिनेट से पास हुए मौजूदा ड्राफ्ट को मंजूरी मिली। जीएडी का दावा है कि इस नए नियम में सभी वर्ग के लोगों को बराबर मौका मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.