GMC में रिसर्च मेथडोलॉजी वर्कशॉप आज से:डॉक्टर तलाशेंगे बीमारियों की वजह और नया इलाज, भोपाल में जुटेंगे देशभर के रिसर्चर

Updated on 25-06-2025 12:57 PM

​​​​​​क्या एक डॉक्टर सिर्फ इलाज करता है, ऐसा नहीं है। वह बीमारियों के पीछे की वजह भी खोज सकता है, नई दवाएं विकसित कर सकता है और इलाज के बेहतर तरीके भी खोज सकता है। इसी सोच के साथ गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में तीन दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन 25 जून से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य डॉक्टरों और फैकल्टी को अच्छा शोधकर्ता बनाना, ताकि वे सिर्फ मरीजों का इलाज न करें, बल्कि भारत की स्वास्थ्य नीति और भविष्य को भी आकार दें। यह वर्कशॉप गांधी मेडिकल कॉलेज की मल्टीडिस्पिलनरी रिसर्च यूनिट (MRU) द्वारा आयोजित की जा रही है।

दरअसल, मध्यप्रदेश में रिसर्च के क्षेत्र में वर्तमान में सिर्फ AIIMS भोपाल सक्रिय है। AIIMS में बीते 3 साल में कई गुना रिसर्च को बढ़ावा दिया गया है। बीते साल 300 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए। यही नहीं करीब 80 करोड़ का अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट भी मिला है। वहीं, भारत सरकार से इनोवेशन के लिए पेटेंट भी मिला है। जिसके कारण एम्स के ट्रैक रिकॉर्ड में सुधार आया है और देश भर की रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर आता है। जबकि राज्य सराकार के मेडिकल कॉलेजों में यह आंकड़े बेहद कम हैं। अब इनमें सुधार का जिम्मा GMC डीन डॉ. कविता एन सिंह ने लिया है। जिसके तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लान सफल रहता है तो अगले कुछ सालों में गांधी मेडिकल कॉलेज देश के टॉप संस्थानों में शामिल हो सकता है।

इस कार्यशाला में देशभर के जाने-माने विशेषज्ञ, शोधकर्ता और संस्थान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद), IRSHA पुणे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक शामिल है।

रिसर्च से जुड़ना अब जरूरत बन गया है

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन. सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को अब केवल डिग्री देने से आगे बढ़कर रिसर्च में भी उदाहरण बनना होगा। यह वर्कशॉप डॉक्टरों को नए विचारों पर सोचने, समाज के लिए उपयोगी रिसर्च करने और नीति निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

डॉ. सिंह ने आगे कहा, आज के समय में जब नई बीमारियां, महामारी, और स्वास्थ्य चुनौतियां हमारे सामने खड़ी हैं, तब यह जरूरी है कि डॉक्टर सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि समस्या की जड़ तक जाकर हल खोजें। मेडिकल रिसर्च वही माध्यम है, जिससे डॉक्टर समाज को नई राह दिखा सकते हैं। यह वर्कशॉप न सिर्फ ज्ञानवर्धक है, बल्कि यह प्रदेश और देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल भी है।

मन में उठने वाला सवाल ही रिसर्च की शुरुआत

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और MRU के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, वर्कशॉप में ICMR, GMC भोपाल, AIIMS, MGM इंदौर, और Jhalawar जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। हमारे डॉक्टरों के पास बहुत अनुभव होता है। अगर उसे रिसर्च रूप दिया जाए तो वह समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान बन सकता है। हर डॉक्टर को यह समझना होगा कि मन में उठने वाला सवाल ही रिसर्च की शुरुआत हो सकता है।

शामिल होंगे देश के प्रमुख विशेषज्ञ

  • डॉ. साधना जोशी (IRSHA पुणे) – मातृ-शिशु स्वास्थ्य में प्रसिद्ध शोधकर्ता
  • डॉ. योगेश सबदे (ICMR–NIREH भोपाल) – पर्यावरणीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ
  • डॉ. तनु आनंद (स्वास्थ्य मंत्रालय) – रिसर्च नीति विशेषज्ञ
  • डॉ. दीपाली सुंद्रानी, डॉ. हर्षद पाटिल, डॉ. पद्मा भाटिया समेत अन्य

दिया यह संदेश... MRU ने आमजन के लिए संदेश दिया कि मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, तो रिसर्च से जुड़िए। अगर आप आम नागरिक हैं, तो रिसर्च में भाग लेने वालों को प्रोत्साहित कीजिए। क्योंकि बेहतर इलाज, नई दवाएं और आधुनिक तकनीक इन्हीं प्रयासों से निकलती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.