जियोहॉटस्टार में हमारा दृष्टिकोण तकनीक के माध्यम से बेहतरीन कहानियों को हर भारतीय तक पहुंचाना है। रामायण की इस भव्य सिनेमाई प्रस्तुति को देशभर के परिवारों के सामने प्रस्तुत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही, हम नई पीढ़ी को कर्तव्य, प्रेम, साहस और अच्छाई के उन शाश्वत मूल्यों से परिचित करा सकेंगे, जो इस महाकाव्य का मूल हैं।
नीता अंबानी
क्या बोले नमित मल्होत्रा?
फिल्म के निर्माता, फिल्ममेकर, प्राइम फोकस के संस्थापक और सीईओ नमित मल्होत्रा ने कहा, 'मेरा मानना है कि रामायण का अनुभव सबसे बड़ी स्क्रीन पर, IMAX 3D में किया जाना चाहिए। लेकिन हमारे देश में सिनेमाघरों का बुनियादी ढांचा अभी हर उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकता, जिसके दिल में इस महाकाव्य के लिए विशेष स्थान है। रामायण हर भारतीय की है और हमारी महत्वाकांक्षा भी इसी सोच को दर्शानी चाहिए। जियोहॉटस्टार ने खेल और मनोरंजन के माध्यम से तकनीक की ताकत से पूरे देश को जोड़ने का काम बार-बार किया है। इसी वजह से वह हमारे लिए स्वाभाविक साझेदार बना, जो फिल्म की थिएटर रिलीज के बाद रामायण को लोगों के हाथों और उनके घरों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेगा।'
श्रीधर राघवन की कहानी
प्राइम फोकस स्टूडियोज की बनाई ‘रामायणम्’ का निर्माण आठ बार ऑस्कर जीत चुके प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह दो भागों वाली लाइव-एक्शन सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसकी कहानी श्रीधर राघवन ने वाल्मीकि की रामायण पर आधारित होकर तैयार की है।‘रामायणम्’ के पीछे दमदार कलाकार
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने संभाली है। वहीं, रवि बंसल और रैमसे एवरी ने प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है, जबकि टेरी नॉटरी और गाय नॉरिस ने एक्शन कोरियोग्राफी की है। IMAX और अन्य प्रीमियम सिनेमाई फॉर्मेट को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह फिल्म भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत की दिग्गज प्रतिभाओं को एक साथ लाती है, ताकि रामायण की दुनिया को अभूतपूर्व भव्यता और पैमाने पर जीवंत किया जा सके।‘रामायणम्’ की कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल सहित कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘रामायणम्: पार्ट वन’ इस दिवाली, 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।