सोनम के पिता की दुकान में काम करता था राज:राजा के अंतिम संस्कार वाले दिन घर आया; पड़ोसियों को अपनी गाड़ी से लेकर गया

Updated on 10-06-2025 11:27 AM

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 5 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें राज कुशवाह भी शामिल है। राज सोनम के पिता की प्लाईवुड की दुकान पर काम करता था।

डेढ़ साल पहले तक वह सोनम के घर के पास ही रहता था। हत्या के आरोप सोनम पर भी लग रहे हैं। हालांकि सोनम ने खुद को पीड़िता बताते हुए उसका अपहरण होना बताया है।

राज कुशवाह का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह सोनम के पिता देवी सिंह को सहारा देते नजर आ रहा है। ये वीडियो राजा के अंतिम संस्कार के दिन का बताया जा रहा है।

सोनम के पिता देवी सिंह ने बताया कि राज दो दिन पहले हमारे घर आया था, उसने सबसे बातचीत भी की, लेकिन हमें पता नहीं चल पाया कि वह सोनम के साथ था या नहीं। कभी उस पर शक नहीं हुआ कि वह हत्याकांड में शामिल होगा। वह राजा के अंतिम संस्कार में पड़ोसियों को गाड़ी में लेकर पहुंचा था।

सोनम के घर आता-जाता था राज बताया जा रहा है कि राज कुशवाह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह कुछ सालों से देवी सिंह के यहां काम कर रहा था। विश्वसनीय होने के चलते उसका घर भी जाना जाना था। जिस दिन राजा रघुवंशी की डेड बॉडी इंदौर आई थी। उस दिन राज कुशवाह भी मौके पर मौजूद था। वह राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था।

नंदबाग इलाके में रह रहे थे 4 आरोपी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हिरासत में लिया गया है। इनमें राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर से पकड़ा गया है। आनंद कुर्मी को बीना से पकड़ा गया है।

दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस ने हमसे आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी, हमने उन्हें पूरा सहयोग किया है। उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से रिकवर किया है। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी, तब खुलासा होगा कि वह हत्याकांड में शामिल है या नहीं।

राज से लगातार लोकेशन शेयर रही थी सोनम जानकारी के मुताबिक जिस दिन कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे, वहीं से चारों पीछा कर रहे थे। सोनम राज को लगातार लोकेशन भेज रही थी। परिवार का दावा है कि दोनों का शिलॉन्ग जाने का कोई प्लान नहीं था। केवल गुवाहाटी से दर्शन करके लौटना था, लेकिन वे सोनम के कहने पर शिलॉन्ग और चेरापूंजी तक चले गए।

1132 किलोमीटर दूर पकड़ाई सोनम राजा की हत्या के बाद सोनम लापता हो गई थी। एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उसे सौहरा (शिलॉन्ग) से 1132 किलोमीटर दूर गाजीपुर से हिरासत में लिया है।

मां ने कहा- बेटा घूमने नहीं जाना चाहता था ​​​​​राजा की मां उमा के मुताबिक शादी के बाद 4 से 5 दिन तक सोनम हमारे यहां रही। घर में शिलॉन्ग जाने की कोई बात नहीं हुई थी। राजा घूमने नहीं जाना चाहता था। वह बहुत व्यस्त था। सोनम ने घूमने की इच्छा जाहिर की तो भी राजा ने मना कर दिया था। लेकिन सोनम ने खुद ही कामाख्या देवी के दर्शन के लिए टिकट बुक कर दिया था। इसके बाद उसने बेटे राजा को यह बात बताई। राजा ने मुझे बताया तब मैंने भी हां कह दी, लेकिन मुझे आश्चर्य तब हुआ जब सोनम ने रिटर्न का टिकट नहीं कराया।

मैंने यह बात राजा से भी कही, पर राजा ने बताया कि पांच-छह दिन में आ जाएंगे। उसने राजा से खासकर सोने की चेन पहनकर चलने को कहा था। उमा ने आगे कहा कि सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी शक नहीं हुआ। अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे मौत की सजा दो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.