भारत भवन में संजेंगी राग- रागिनियां, पुत्र के साथ जुगलबंदी करेंगे साजन मिश्र

Updated on 13-08-2023 02:29 PM

 भोपाल। पावस की विविध छवियों पर आधारित संगीत सभाएं बादल राग समारोह में 24 से 27 अगस्त तक होंगी। इसमें गायन, नृत्य और जुगलबंदी शामिल है। कई बड़े कलाकार प्रस्तुति देंगे। भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला ने बताया कि अनहद के प्रतिष्ठा पूर्व चार दिवसीय समारोह में कई कलाकार अपनी संतान और शिष्यों के साथ जुगलबंदी करते नजर आएंगे। अंतिम दिन 27 अगस्त को प्रख्यात शास्त्रीय गायक साजन मिश्र अपने सुपुत्र स्वरांश मिश्र के साथ गायन की जुगलबंदी करेंगे। समारोह का शुभारंभ 24 अगस्त को शाम सात बजे शैली और वैदेही की गायन जुगलबंदी से होगा। दोनों बहनें भोपाल की युवा गायिका हैं। इसके बाद आरती अंकलीकर टिकेकर का एक गायन होगा।प्रत्येक दिन प्रस्तुति शाम सात बजे से आरंभ होगी। समारोह में तीन जुगलबंदी, दो एकल गायन सभा और दो समूह प्रस्तुतियां संयोजित की गई हैं। प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है।

समारोह में कब क्या

25 अगस्त - हनीफ हुसैन और जावेद खान की सारंगी जुगलबंदी के बाद वायलिन विरासत के तहत तीन पढ़ियों का वायलिन वादन होगा, जिसमें एन राजम अपनी बेटियों संगीता शंकर, रागिनी शंकर और नंदिनी शंकर प्रस्तुति देंगी।

26 अगस्त- विशाल कृष्ण के कथक नृत्य के बाद कुमकुम धर द्वारा निर्देशित और परिकल्पित कथक नृत्य रूप पंच महाभूतम की प्रस्तुति दी जाएगी।

27 अगस्त- मनीषा शास्त्री द्वारा निमाड़ी वर्षा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।इसके बाद पंडित साजन मिश्र और स्वरांश मिश्र की गायन जुगलबंदी का आनंद कला रसिक ले सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.