प्रधानमंत्री श्री मोदी का मध्यप्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-08-2023 12:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश आना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 12 अगस्त को सागर के बड़तूमा में संत रविदास जी के मंदिर का शिलान्यास करेंगे। संत रविदास जी का दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर बनेगा, जो समरसता का अद्भुत केन्द्र होगा। संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में संत रविदास जी के मंदिर निर्माण की मांग आयी थी। मन में यह विचार आया कि विशाल स्वरूप के मंदिर का निर्माण हो। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया, आकल्पन और उसका स्वरूप तय हो गया है। भूमि-पूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यह अपने आप में अद्भुत प्रोजेक्ट है। संत रविदास जी ने सदैव कर्म को महत्ता दी, अत: प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्लोबल स्किल सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा।

अमरकंटक में होगा माँ नर्मदाजी लोक का निर्माण : निचले क्षेत्र में बनेगा सेटेलाइट टाउन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमरकंटक में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। नर्मदा जी प्रदेश को बिजली-पानी, सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करा रही हैं, वे हमारी माँ हैं। अत: वहां माँ नर्मदाजी लोक का निर्माण किया जाएगा। नर्मदा जी की धार अविरल बहती रहे यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि अमरकंटक में ऊपरी क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं होगा। पहाड़ के निचले क्षेत्र में एक सेटेलाईट टाउन बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित की गई भूमि पर होटल-मोटल, रेस्टोरेंट आदि का निर्माण होगा।

27 अगस्त को बहनों के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रोड-शो में प्रदेशवासी अद्भुत और अभूतपूर्व उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं, यह संतोष और आनंद का विषय है। शासन द्वारा प्रभावी तरीके से किए गए जनकल्याण और विकास कार्यों का यह परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को लाड़ली बहना योजना की तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। रक्षाबंधन के पहले 27 अगस्त को बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी बहनों को जोड़ा जाएगा। हम रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त से तीन दिन पहले ही बहनों के साथ त्यौहार मनाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.