मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन:महंगा हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट: इंदौर की लागत 4587 करोड़ रुपए तो भोपाल की 3091 करोड़ बढ़ेगी

Updated on 17-06-2025 02:04 PM

इंदौर और भोपाल की मेट्रो परियोजनाएं अब पहले की तुलना में लगभग डेढ़ गुना महंगी हो जाएंगी। दोनों शहरों की कुल लागत में 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा होना तय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई हालिया समीक्षा बैठक में अफसरों ने यह जानकारी दी।

इसमें बताया गया कि इंदौर और भोपाल दोनों प्रोजेक्ट्स की मूल लागत 2015 के स्टैंडर्ड ऑफ रेट्स (एसओआर) के आधार पर तैयार की गई थी, जिसे 2018 में स्वीकृति मिली। लेकिन अब तक मेट्रो के स्ट्रक्चर, तकनीक और जीएसटी की दरों में बड़े बदलाव हो चुके हैं। संशोधित लागत को अब मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के बोर्ड के सामने रखा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद इसे राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा जाएगा।

दोनों शहरों में मेट्रो का निर्माण 20:20:60 फॉर्मूले पर हो रहा है। इसमें 20% राशि केंद्र सरकार, 20% राज्य सरकार और 60% राशि फंडिंग एजेंसियों (बैंक/वित्तीय संस्थानों) से ली जा रही है। ऐसे में संशोधित लागत के हिसाब से केंद्र और राज्य सरकारों को 3000 करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।

काम में इंदौर आगे, यहां फंड की 89% राशि खर्च

  • फंड जारी होने के बाद दोनों प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। इंदौर को 4197 करोड़ रुपए मिले हैं और यहां 89% फंड का उपयोग हो चुका है। इसी तरह, भोपाल को अब तक 3471 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसमें से 86% राशि खर्च हो चुकी है। यानी काम की गति के लिहाज से इंदौर फिलहाल भोपाल से आगे चल रहा है।

भोपाल में 2042 तक के लिए ये 6 नए रूट

  • बैरागढ़ से मिनाल: 17.20 किमी
  • एयरपोर्ट से बंजारी चौक: 16.70 किमी
  • कोलार से एयरपोर्ट: 28.38 किमी
  • हबीबगंज से मंडीदीप: 16.06 किमी
  • बैरागढ़ से फंदा: 13.80 किमी
  • बंजारी चौक से कोलार : 5.55 किमी

इंदौर-उज्जैन व पीथमपुर रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंपी

इंदौर से उज्जैन और इंदौर से पीथमपुर के लिए मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 84 किमी लंबे लव-कुश कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी है। अब इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी, जिसे आगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

क्यों लागत बढ़ी? मेट्रो का स्ट्रक्चर व रूट बढ़ाए, जीएसटी 12% से 18% हो गई

  • भोपाल मेट्रो लंबाई 27.28 किमी से बढ़ाकर 30.90 किमी की। जीएसटी दर 12% से बढ़ाकर 18% कर दी गई। इसलिए लागत 6914.40 करोड़ से 10,033 करोड़ हो गई।
  • इंदौर मेट्रो प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कॉरिडोर को पूरी तरह एलिवेटेड किया गया है। भूमिगत स्टेशनों व सुरंग की लंबाई बढ़ी। इसलिए लागत 6914.40 करोड़ से 11,501 करोड़ पहुंच गई।

टारगेट तय : इंदौर में अक्टूबर तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर की शुरुआत, भोपाल में 2025-26 तक वायाडक्ट का काम

बैठक में इंदौर और भोपाल मेट्रो के विस्तार पर भी चर्चा हुई। दोनों शहरों की कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) और वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (एएआर) तैयार हो चुकी है।

  • इंदौर में भूमिगत कॉरिडोर के लिए भू-तकनीकी जांच व डिजाइन का काम इसी साल शुरू किया जाएगा। शिलान्यास अक्टूबर तक प्रस्तावित है।
  • भोपाल की ब्लू लाइन पूरी तरह एलिवेटेड वायाडक्ट पर है। इसका 20% निर्माण कार्य इसी साल पूरा करने का लक्ष्य है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.