मप्र में क्षेत्रीय दल गठबंधन बनाकर सौ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में

Updated on 02-08-2023 12:47 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां बड़ी पार्टियां पूरी ताकत से जुटी हैं, वहीं, प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में एक जैसी विचारधारा वाले छोटे-छोटे दल गठबंधन बनाकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वे प्रदेश में अपने लिए मजबूत स्थिति वाली लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। इनके बीच बैठकों को दौर भी शुरू हो गया है।

पिछले सप्ताह भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन को लेकर बैठक हो चुकी है। राव की पार्टी का तेलंगाना और कर्नाटक में अच्छा प्रभाव है।

जयस, भीम आर्मी, ओबीसी महासभा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, किसान संगठन एकजुट होने की तैयारी कर रहे हैं। जयस (जय युवा आदिवासी संगठन) का आदिवासी बहुल सीटों में अच्छा प्रभाव है। ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर ये पार्टियां एक हो रही हैं। भारत राष्ट्र समिति के प्रदेश समन्वयक बुद्धसेन पटेल ने कहा कि कई पार्टियों से बातचीत चल रही है।

कुछ ने सहमति भी दे दी है। उधर, इसी पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी डा. आनंद राय ने कहा कि गठबंधन के लिए जल्द ही सभी दलों के प्रमुखों की बैठक होगी। इसमें लगभग 18 दल शामिल होंगे। गठबंधन बनने के बाद प्रदेश में इन पार्टियों की अलग-अलग स्थानों पर सभाएं भी होंगी।

इनके अलावा मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाई है। अलग विंध्य की मांग करने वाली अन्य पार्टियां व संगठन एक होकर विंध्य क्षेत्र की सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगी। वहीं महाकोशल में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, पूर्व विधायक किशोर समरीते, गोंडवाना पार्टी से विधायक रहे दरबू सिंह उईके ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है।

संयुक्त क्रांति दल के नेता किशोर समरीते ने कहा कि हम मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल से भी बातचीत कर रहे हैं कि वे हमारे गठबंधन में शामिल हों। इन नेताओं ने मिलकर एक जनसंसद का कार्यक्रम भी किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.