पीएमजेजेबीवाई घोटाला:ग्वालियर-चंबल में जिंदा लोगों को मृत दिखाकर ऐंठ लिए 2-2 लाख के क्लेम

Updated on 17-01-2026 01:48 PM
ग्वालियर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) में ग्वालियर-चंबल संभाग में संगठित फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि एक गिरोह ने जिंदा लोगों को कागजों में मृत दिखाकर बीमा कंपनियों से 2-2 लाख रुपए के क्लेम निकाल लिए।

इस गड़बड़ी से शासन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की ग्वालियर इकाई ने श्योपुर चंबल अंचल से जुड़े आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

श्योपुर में 50 प्रकरण, 5 फर्जी श्योपुर जिले में स्टार यूनियन दाइची लाइफ इंश्योरेंस के 50 प्रकरण सामने आए हैं। इनमें से 6 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है। एक क्लेम सही पाया गया, जबकि 5 मामलों में फर्जीवाड़ा साबित हुआ। इन 5 मामलों में जीवित लोगों को मृत दिखाकर 2-2 लाख रुपए की बीमा राशि ली गई। इससे शासन को कुल 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

निगम और बैंक कर्मचारी भी आरोपी ईओडब्ल्यू ने दीपमाला मिश्रा, जिग्नेश प्रजापति, नवीन मित्तल, पूजा कुमारी, नगर निगम ग्वालियर की जन्म-मृत्यु शाखा के तत्कालीन कर्मचारी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया(यूबीआई) की श्योपुर शाखा के तत्कालीन कर्मचारियों को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एजेंसी का कहना है कि फर्जीवाड़ा यहीं तक सीमित नहीं है, अन्य कंपनियों के क्लेम भी जांच में हैं।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं 15 अपराध इससे पहले एक्सिस मैक्स लाइफ और एसबीआई लाइफ से जुड़े 15 मामलों में ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिलों में अपराध दर्ज हो चुके हैं। गौरतलब है कि पीएमजेजेबीवाई केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना है। 18 से 50 वर्ष तक के लोग पात्र हैं। सालाना प्रीमियम 436 रुपए है। मृत्यु पर नॉमिनी को 2 लाख रुपए मिलते हैं।

8 बीमा कंपनियों के क्लेम की पड़ताल हो रही है

  • ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि पीएमजेजेबीवाई के तहत लगातार संदिग्ध क्लेम पास हो रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जीवित व्यक्तियों के फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाए।
  • इसके लिए निगम ग्वालियर की जन्म-मृत्यु शाखा के तत्कालीन कर्मचारियों और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत रही। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बीमा कंपनियों से क्लेम स्वीकृत कराए गए। जांच एजेंसी ने जनवरी 2020 से दिसंबर 2024 तक की अवधि को जांच के दायरे में लिया है।
  • इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में पीएमजेजेबीवाई के तहत 8 बीमा कंपनियों-एलआईसी, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एक्सिस मैक्स लाइफ, स्टार यूनियन दाइची लाइफ (एसयूडी), न्यू इंडिया, यूनाइटेड इंडिया और भारती एक्सा लाइफ द्वारा किए गए क्लेम की पड़ताल की गई


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.