दोस्‍त ने बीटेक छात्रा के फोटो इंटरनेट मीडिया पर किए बहुप्रसारित, प्रकरण दर्ज

Updated on 01-08-2023 12:28 PM
भोपाल। शहर के बागसेवनिया इलाके में महिला छात्रावास में रहने वाली बीटेक की छात्रा के आपत्तिजनक फोटो उसके ही दोस्त ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम पर बहुप्रसारित कर दिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के खिलाफ आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक इलाके में स्‍थित एक महिला छात्रावास में रहने वाली युवती एक निजी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती ऋषिकेश देशमुख नामक युवक से हुई थी। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया। इससे गुस्सा होकर आरोपित युवक ने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर बहुप्रसारित कर दी। छात्रा ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर छात्रा ने आखिरकार थाने में लिखित में आवेदन देकर शिकायत कर दी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.