भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिली राहत, नया आईएलएस सिस्टम लगने से उड़ानों की लेटलतीफी पर ब्रेक

Updated on 09-01-2026 05:16 PM

भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की स्थापना के साथ ही अचानक मौसम खराब होने एवं कोहरा बढ़ने के कारण उडानें लेट होने की समस्या पर ब्रेक लग गया है। पिछले दिसंबर-जनवरी माह में आमतौर पर उड़ानें या तो लेट होती रही हैं या फिर भी भोपाल आ रही उड़ानों को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा है पर इस बार एक भी उड़ान डायवर्ट नहीं हुई है।

एयरपोर्ट अथारिटी पिछले तीन साल से मौसम उपकरण अपग्रेड करने का प्रयास कर रही थी। रनवे से लगी कुछ जमीन सेना की है। इस जमीन पर उपकरण स्थापना नहीं हो पा रही थी। मामला सुलझने के बाद अथारिटी ने नए सिस्टम अपग्रेड किया। इसका उपयोग भी शुरू हो गया है। इसकी स्थापना से 350 मीटर तक दृश्यता होने पर भी विमान लैंड हो रहे हैं।

इसके पहले केटेगरी-1 सिस्टम लगा था, इस सिस्टम की मदद से 550 मीटर से कम विजिब्लिटी होने पर विमानों को पास के किसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर देना पड़ता था। इस बार भोपाल विमान क्षेत्र से गुजर रही तीन उड़ानें डायवर्ट होकर यहां उतरीं जो दूसरे शहर की ओर जा रही थीं।

प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सिस्टम

केटेगरी-2 आईएसएल सिस्टम वर्तमान में अमृतसर एवं कोलकात्ता में यह सिस्टम स्थापित है। भोपाल देश का तीसरा एवं प्रदेश का पहला एयरपोर्ट है जहां इसकी स्थापना की गई है। स्थापना से पहले कर्मचारियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है । नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद नया सिस्टम काम करने लगा है। अब अपग्रेड सिस्टम का उपयोग प्रभावी ढंग से हो रहा है।

एयरपोर्ट पर स्वचलित मौसम अवलोकन प्रणाली (एडब्ल्यूओएस) भी स्थापित की गई थी। इसकी स्थापना से मौसम खराब होने पर पायलटों को तत्काल कोहरे, वर्षा या आंधी चलने की जानकारी मिल जाती है। मानसून में भी सुरक्षित लैंडिंग हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.