श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू, तप-त्याग-संयम की होगी साधना

Updated on 13-08-2023 02:34 PM

भोपाल। राजधानी के श्वेताम्बर जैन मंदिरों में आत्म शुद्धि के महापर्व पर्युषण पर्व रविवार से शुरू हो रहे हैं। हर भगवान जिनेन्द्र के अभिषेक विशेष पूजा अर्चना के साथ अष्टानिका, कल्पसूत्र का व्याख्यान होगा। सिटी मंदिर में साध्वी अमीपूर्णा, अमीदर्शा, लब्धिपूर्णा के सानिध्य में अष्टान्हिका व्याखान सुबह नौ बजे से होगा।

श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तातेड़ ने बताया पर्युषण पर्व के दिनों में जैन धर्मावलंबी भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर व्रत उपवास के साथ तप-त्याग-संयम की आराधना करते हैं। बुधवार को श्री पोथाजी का चल समारोह निकलेगा। गुरूवार को भगवान का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा। प्रतिदिन अष्टानिका एवं कल्पसूत्र का व्याख्यान साध्वी संघ के मुखारबिंद से होगा। इसके साथ ही पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रतिदिन जैन धर्म, जैन सिद्धांत को दर्शाती हुई नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार दो पर्युषण पर्व हैं। 12 सितंबर से भादोवदी पर्युषण पर्व प्रारंभ होंगे। वहीं दूसरी ओर तुलसी नगर श्वेतांबर जैन मंदिर में प्रतिदिन भगवान आदिनाथ का विशेष श्रृंगार, धार्मिक अनुष्ठान होंगे। अध्यक्ष वीरेन्द्र कोठारी ने बताया कि विशेष प्रवचन माला के दौरान साध्वी संघ जीवन जीने की कला और इस भौतिक युग में आत्मशांति पर विशेष प्रवचन देंगे। अमीपूर्णा ने पयुर्षण पूर्व की बेला पर कहा आत्म के प्रदूषण को दूर करने का नाम पर्युषण है, क्रोध, मान, माया लोभ, कसाय आदि जो मनुष्य को पाप में लगाती हैं, उन्हें हम तब त्याग संयम की साधना के साथ आत्मशुद्धि के माध्यम से दूर करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.