समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य

Updated on 05-08-2023 06:05 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राम किशोर कावरे 'नानो' ने कहा है कि राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। राज्य मंत्री श्री कावरे शुक्रवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के हर्राभाट में 56 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करने के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा क्षेत्र में विकास के सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के दौरान जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया जा रहा है। इन सब को प्राथमिकता से पूरा समय पर किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम सहेजना, मरारीटोला, डूडगांव, हर्राभाटा में सभा मंच, स्टॉपडेम, उचित मूल्य दुकान, पुलिया निर्माण, सीएससी भवन का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए श्री कावरे ने कहा कि इस योजना से प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होगी। इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अब 21 से 23 वर्ष की बहनों और जिन परिवार के पास ट्रेक्टर है, उन परिवारों की बहनों को भी इस योजना का लाभ‍दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.