'ट्रम्प का एक फोन आया और नरेन्द्र सरेंडर'... राहुल गांधी ने भोपाल में किया कटाक्ष
Updated on
04-06-2025 12:22 PM
भोपाल। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और नरेन्द्र सरेंडर हो गए। राहुल मंगलवार को भोपाल में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।राहुल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीजफायर और जाति आधारित गणना को लेकर भाजपा और आरएसएस पर कई आरोप लगाए।
कहा कि भाजपा और आरएसएस वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं।
दबाव डालो, धक्का मारो, ये डर के भाग जाते हैं।
यही चरित्र भाजपा-आरएसएस का है। ये हमेशा झुकते हैं।
भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था।
इंदिरा गांधी ने कहा दिया जो जो करना है करूंगी।
कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।
उन्होंने कहा कि आजादी के समय से इनकी(आरएसएस) सरेंडर वाली चिट्टी लिखने की आदत है।
ये इनका चरित्र है। कांग्रेस पार्टी कभी सरेंडर नहीं होती है।
महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल सुपर पावर से लड़ने वाले थे।
जाति आधारित गणना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश में चार जातियां हैं।
चुनाव के समय ओबीसी बन जाते हैं।
थोड़ा दबाव पड़ा तो एकदम सरेंडर हो गए पर ये करने वाले नहीं हैं।
हम कराकर रहेंगे। राहुल ने राजनीतिक मामलों की समिति, राज्य सभा सदस्य, विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की।
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…