अयोध्या दर्शन के लिए नई ट्रेन... 13 फरवरी से होगी शुरू, भोपाल, बीना और उज्जैन के यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Updated on 29-01-2026 11:50 AM

भोपाल। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने उधना और अयोध्या कैंट के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 09093: उधना से अयोध्या कैंट का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09093 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को उधना से सुबह 07:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 18:45 बजे संत हिरदाराम नगर और रात 22:00 बजे बीना पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 10:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह सेवा 13 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 09094: वापसी की समय-सारणी

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट से 14:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 03:20 बजे बीना और 05:55 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी तथा शाम 17:15 बजे उधना पहुंचेगी। यह सेवा 14 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव और कोच की उपलब्धता

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि ठहराव, समय और कोच संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर अवश्य जांच कर लें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.