नेशनल हेराल्ड मामले के आरोपी ने किया सरेंडर:संपत्ति चोरी-अमानत में खयानत मामले में फरार था नरेंद्र कुमार मित्तल

Updated on 20-06-2025 12:26 PM

नेशनल हेराल्ड की संपत्ति चोरी और खयानत मामले के फरार आरोपी नेशनल हेराल्ड प्रकाशन की कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर नरेंद्र कुमार मित्तल ने गुरुवार को जिला न्यायालय में उपस्थित होकर समर्पण कर दिया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षा परमार ने आरोपी के द्वारा प्रस्तुत किए गए जमानत के आवेदन को सुनवाई करने के बाद स्वीकार करते हुए उसे 25000 रुपए की जमानत पर रिहा करने के आदेश पारित किए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में नेशनल हेराल्ड प्रकाशन के कर्मचारी रहे मो. सईद और संजय चतुर्वेदी ने एमपी नगर थाना में नरेंद्र कुमार मित्तल तथा हरमहेन्द्र सिंह बग्गा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया था। पुलिस ने मामले में खात्मा पेश कर दिया था। फरियादी मोहम्मद सईद ने पुलिस की खात्मा रिपोर्ट को जिला न्यायालय में चुनौती दी थी।

वर्ष 2014 में न्यायालय के आदेश पर एक बार फिर मामला दर्ज किया गया था‌। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ चोरी के बजाय अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। हरमहिंद्र सिंह बग्गा जमानत के लिए हाईकोर्ट तक गये थे, इस बीच जिला न्यायालय से मामले की फाइल पुलिस डायरी सहित लापता हो गई थी।

धारा बदलने तथा फाइल गायब होने का लाभ हरमहेन्द्र सिंह बग्गा को मिल गया और उसे हाईकोर्ट ने प्रकरण से अलग कर दिया। दूसरे आरोपी नरेंद्र कुमार मित्तल की जमानत हरमहेन्द्र सिंह बग्गा के भाई राजेश बग्गा ने ली थी जिसे बाद में न्यायालय ने निरस्त करके फिर आरोपी मित्तल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। विगत 16 मई को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल हर्षा परमार ने प्रधान आरक्षक मुकेश के बयान दर्ज कर आरोपी नरेंद्र कुमार मित्तल को स्थायी फरार घोषित कर मित्तल के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी के साथ थाना प्रभारी को हर माह रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गये थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई भी किए जाने के निर्देश पुलिस को दिए थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश पर पुलिस मित्तल की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने दो दिन पहले ही पेश रिपोर्ट में मित्तल के न मिलने की जानकारी दी थी। नरेंद्र कुमार मित्तल ने जिला न्यायालय द्वारा स्थायी फरार घोषित किए जाने के 43 वें दिन गुरुवार को जिला न्यायालय में उपस्थित होकर समर्पण कर दिया।

नरेंद्र कुमार मित्तल को नेशनल हेराल्ड प्रकाशन की कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड ने भोपाल की जमीन पावर ऑफ अटॉर्नी पर दी थी, जिसे मित्तल ने अवैध रूप से बेच दिया था। अवैध बिक्री के खिलाफ बीडीए ने जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया। जमीन पर कब्जा पाने के लिए बीडीए जिला न्यायालय में केस लड़ रहा है।

राहुल गांधी का जन्मदिन, तोहफा मिला मित्तल को

मामले के फरियादी मोहम्मद सईद तथा संजय चतुर्वेदी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है और आज ही के दिन नेशनल हेराल्ड केस के फरार आरोपी नरेंद्र कुमार मित्तल को जमानत का तोहफा ा मिल गया। उन्होंने कहा कि जो मामला नेशनल हेराल्ड को लडऩा चाहिए था वह कर्मचारी लड़ रहे थे लेकिन कांग्रेस के किसी नेता का सहयोग नहीं मिला। मोहम्मद सईद तथा संजय चतुर्वेदी ने कहा कि फरार आरोपी नरेंद्र कुमार मित्तल को जमानत मिलने के मामले में कुछ कांग्रेस नेताओं का सहयोग और समर्थन रहा है, इसकी जानकारी राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से भेजेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.