एमएसएमई को अब मिलेगा नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म:वॉलमार्ट-पेमेंट कॉर्पोरेशन भी जल्द करेंगे मप्र सरकार से एमओयू

Updated on 23-06-2025 01:17 PM

मप्र की सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) इकाइयों को जल्द वैकल्पिक ई कॉमर्स प्लेटफाॅर्म मिलेगा। सरकार रतलाम में होने वाली राइज समिट में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स से एमओयू करेगी। इससे एमएसएमई कंपनियों को कम खर्च में बड़ा ऑनलाइन बाजार उपलब्ध होगा। इन एमओयू के अलावा 27 जून को रतलाम में होने वाली राइज समिट में सरकार और निवेशकों के बीच औद्योगिक विकास पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उज्जैन-धार सहित 8 जिलों में 231 हेक्टेयर क्षेत्र में नवनिर्मित नए औद्योगिक क्षेत्रों का लोकार्पण करेंगे। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 500 निवेशकों को जमीन आवंटन पत्र देंगे। एक हजार से अधिक एमएसएमई -बड़े उद्योगों के प्रतिनिधि आएंगे।

ऑनलाइन व्यापार होगा मप्र में एक्सपोर्ट, बाजार के नए क्षेत्रों और वित्त के क्षेत्र में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वाॅलमार्ट, नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ एमओयू होंगे। केंद्र सरकार द्वारा समर्थित ये डिजिटल कॉमर्स प्लेटफाॅर्म है जहां खरीददार और विक्रेता आपस में ऑनलाइन व्यापार कर सकते हैं।

231 हेक्टेयर के नए औद्योगिक क्षेत्र मिलेंगे भोपाल जीआईएस के बाद बढ़ते निवेश के बीच 231 हेक्टेयर वाले 8 औद्योगिक क्षेत्रों का लोकार्पण होगा। 800 औद्योगिक प्लाॅट उपलब्ध होंगे। रीवा, टीकमगढ़, सागर, उज्जैन, धार, अगर मालवा, कटनी और खरगोन जैसे छोटे जिलों में ये क्षेत्र विकसित हुए हैं। साथ ही भोपाल, रतलाम, सिंगरौली सहित 8 जिलों में नए क्षेत्रों का भूमिपूजन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.