एमपी को मिले 36 नए डिप्टी कलेक्टर, राज्य सेवा परीक्षा के नतीजों के बाद हुई नई नियुक्तियां, 6 फरवरी तक जॉइनिंग

Updated on 29-01-2026 11:48 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश को 36 नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने 2023 और 2024 में राज्य सेवा के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नए डिप्टी कलेक्टरों को पदस्थ किया गया है। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी न करने पर इस अवधि में शासन द्वारा उन पर वेतन भत्ते, अग्रिम तथा प्रशिक्षण व्यय की राशि उन्हें शासन को लौटानी होगी। इसके लिए बांड भरना होगा।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी अंशदान पेंशन योजना

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए अंशदान पेंशन योजना लागू होगी। परीवीक्षाधीन अधिकारी छह फरवरी 2026 तक कार्यभार ग्रहण करेंगे और नौ फरवरी से प्रारंभ होने वाले संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यकम में सम्मिलित होने एक दिन पहले प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

यह प्रशिक्षण सबके लिए अनिवार्य होगा और इसके बाद जो विभागीय परीक्षा होगी, उसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। जाति प्रमाण पत्र/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र का सत्यापन संबंधित जिला कलेक्टर करेंगे। इसमें कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है, तो उसकी नियुक्ति समाप्त की जाएगी।

इन्हें किया पदस्थ

अजीत कुमार मिश्रा, भुवनेश चौहान, यशपाल स्वर्णकार, अभिषेक जैन, अनुराग गुर्जर, प्रिया अग्रवाल, अर्पिता राय, सूरज सिंह, कल्पेश सिंघाई, अदिति जैन, अंकित उक्के, मोना दांगी, आरुषि गुप्ता,नरेंद्र सिंह मेवाडा, अक्षांश श्रीवास्तव, पंकज परमार, सिद्धार्थ मेहता, रानी अहिरवार, रश्मि कुशरे, सीमा बडोले, कृष्णपाल सिंह बघेल, शीतल ठाकुर, सोनाली डाबर, देवांशु शिवहरे, ऋषभ अवस्थी, शुभम, हर्षिता दवे, रुचि जाट, नम्रता जैन, गिर्राज परिहार, स्वर्णा दीवान, विक्रमदेव सरयाम, शिवानी सिरमाचे और जतिन कुमार ठाकुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.