पर्वतारोही मेघा परमार और KIYG-2022 की मेस्कॉट आशा पहुँचे सीहोर के स्कूलों में

Updated on 17-01-2023 06:18 PM

मध्यप्रदेश की मेजबानी में 30 जनवरी से होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का खुमार अब गाँव तक पहुँच गया। प्रदेश की मशहूर पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार ने सोमवार को KIYG-2022 की मेस्कॉट "आशा" के साथ सीहोर के विभिन्न स्कूलों और गाँव पहुँचकर खेलों इंडिया और खेलों की जानकारी साझा की। खेलों इंडिया में जन-जन की भागीदारी के उद्देश्य से मेस्कॉट आशा पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बच्चों और बड़ों को खेलों इंडिया यूथ गेम्स की जानकारी दे रही हैं, उनके साथ सेल्फी और "हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो" एंथेम के हुक स्टेप पर डांस भी कर रही हैं।

पर्वतारोही मेघा और आशा ने एक साथ सरकारी माध्यमिक शाला, रकीबगंज और शासकीय माध्यमिक शाला, हसनाबाद का दौरा किया और बच्चों को जीवन में खेलों के महत्व को समझाया। साथ ही बच्चों को खेलों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित भी किया। मेघा ने कहा कि “यह एक गर्व की अनुभूति है कि KIYG मध्य प्रदेश में हो रहा है। मैं संदेश फैलाने और KIYG को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारे स्कूलों का दौरा कर रही हूँ, क्योंकि मुझे लगता है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने खेलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल अधोसंरचनाएँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बन गई हैं। मेघा ने कहा कि हम अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं कि प्रदेश को ऐसी खेल मंत्री मिली हैं, जो खेलों के प्रति इतना जुनून रखती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती सिंधिया हर खिलाड़ी को नाम से जानती हैं, यह हम सभी के लिये गर्व का विषय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.