एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, मम्मी के अंतिम संस्कार के लिए आ रहे बेटे की कार का फटा टायर, चली गई जान

Updated on 11-08-2023 01:45 PM
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मां की मौत के 12 घंटे बाद ही उसके बेटे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मां की मौत बाइक एक्सीडेंट में हुई, जबकि बेटे की मौत कार एक्सीडेंट में हुई। दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रानी देवी और उनके 22 वर्षीय बेटे सूरज सिंह के रूप में हुई। दोनों लोगों की जब एक साथ अर्थी उठी तो गांव में हर किसी की आंख नम हो गई। गुरुवार को उनके पैतृक गांव जतरी में एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि रानी देवी के पति का कई साल पहले निधन हो गया था। रानी देवी ने अपने तीन बेटों और तीन बेटियों का पालन-पोषण किया। रानी देवी अपने गांव में अपने सबसे बड़े प्रकाश और सबसे छोटे बेटे सनी के साथ गांव में रहती थी। जबकि बीच का बेटा सूरज इंदौर में रहता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, रानी देवी अपने बेटे सनी के साथ बुधवार को बाइक से अपने मायके जा रही थीं। तभी उनके गांव से लगभग 12 किलोमीटर दूर दभौरा में सामने से आ रही एक बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। जत्री गांव की सरपंच संतरा देवी ने बताया कि सनी और उनकी मां रानी देवी को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रानी देवी की मौत हो गई। सनी को फ्रैक्चर हुआ है।

मां के अंतिम संस्कार के लिए इंदौर से चला था बेटा
इधर जैसे ही इंदार में रहने वाले बेटे सूरज को अपनी मां की मौत की खबर मिली, वह इंदौर से अपने पैतृक गांव जाने के लिए बेचैन हो गया। उसने अपने एक दोस्त अभिषेक सिंह से बात की। अभिषेक ने अपनी कार से चलने का फैसला किया। दोनों कार ड्राइव करना नहीं जानते थे, इस वजह से एक किराए के ड्राइवर के साथ जतरी के लिए रवाना हो गए। अभी सूरज अपने गांव से लगभग 100 किलोमीटर दूर सतना जिले के रामपुर बघेलान पहुंचा ही था कि उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

टायर फटने से अनकंट्रोल होकर खड़े ट्रक से टकरा गई कार: थाना प्रभारी

इस मामले की जानकारी देते हुए रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया, 'हमें सुबह करीब 7 बजे कार एक्सीडेंट की सूचना मिली। ऐसा लगता है कि कार का एक टायर फट गया। इससे कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक खड़े ट्रक से टकरा गई। तीनों को रीवा अस्पताल ले जाया गया, जहां सूरज की मौत हो गई और अन्य दो का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा गांव दुखी है। कोई भी एक के बाद एक दो लोगों की मौत को सहन नहीं कर सकता। मां और बेटे को एक साथ अंतिम संस्कार करते हुए देखना दिल दहला देने वाला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.