मकर संक्रांति पर नरेला पतंग महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने उड़ाई पतंग

Updated on 15-01-2023 04:22 PM

भारत की आस्था के केंद्र अयोध्या राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक नागरिक के लिये गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक कार्य में नरेला क्षेत्र के प्रत्येक राम भक्त का योगदान सुनिश्चित करने के लिए नरेला विधानसभा की ओर से 21 चांदी की ईंटें श्री रामलला को भेंट की जायेंगी। इसके लिये नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में  यात्रा निकाली जायेंगी। यह यात्रा घर-घर पहुँचेगी और क्षेत्र के नागरिक चांदी की ईंटों की पूजा-अर्चना कर धर्म-लाभ अर्जित कर सकेंगे। यह घोषणा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मकर संक्रांति के अवसर पर एकतापुरी दशहरा मैदान में आयोजित नरेला पतंग महोत्सव और खिचड़ी-लड्डू वितरण कार्यक्रम में की। मंत्री श्री सारंग ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें संक्रांति पर्व की शुभकामनाएँ और बधाई दी। मंत्री श्री सारंग ने स्कूली बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाई।

राम मंदिर निर्माण में नरेला के हर रामभक्त की होगी सहभागिता

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि समाज के सभी वर्ग अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साहित हैं। लगभग 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस पुनीत कार्य में नरेला क्षेत्र के लोगों की ओर से 21 चांदी की ईंटें अयोध्या में श्री राम लला के चरणों में भेंट की जायेंगी। चांदी की ईंटों का निर्माण प्रारंभ हो चुका है और निर्माण पूर्ण होने के बाद संपूर्ण नरेला के 17 वार्डों में यात्राएँ निकाली जायेंगी, जिसमें हर वार्ड में एक चांदी की ईंट पहुँचेगी। ईंटों की विधिवत पूजा एवं अभिषेक कर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी जायेंगी।    

सभी 17 वार्डों में हुआ खिचड़ी और लड्डुओं का वितरण

मकर संक्रांति पर्व पर नरेला क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में खिचड़ी और लड्डुओं का  वितरण किया गया। मंत्री श्री सारंग ने सक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं में खिचड़ी और लड्डुओं के प्रसाद का वितरण किया।  कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय पार्षद समेत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.