कर्ज से होगी मेट्रो की राह आसान, न्यू डेवलपमेंट बैंक मिले 1600 करोड़ रुपये

Updated on 01-08-2023 12:40 PM

 इंदौर। इंदौर मेट्रो रेलवे को न्यू डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये ऋण मिल गया है। अब इस राशि से मेट्रो के निर्माण की राह आसान होगी। इंदौर में मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) से ऋण लेने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। 10 जुलाई को एनडीबी के प्रतिनिधियों ने ऋण स्वीकृति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

एनडीबी से ऋण के रूप में 1600 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से इंदौर मेट्रो के लिए जैसे-जैसे जरूरत होगी, उपयोग किया जा सकेगा। इससे इंदौर मेट्रो के लिए कोच खरीदी की प्रक्रिया व एलिवेटेड हिस्से में निर्माण कार्य की राह आसान होगी।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के काम के लिए 3200 करोड़ रुपये की दरकार है। इसमें से एनडीबी द्वारा 1600 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हो जाने के बाद अब मेट्रो के भूमिगत भाग में एशियन डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये का ऋण मिलने का भी इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी तक इंदौर में मेट्रो निर्माण के लिए अभी तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 20-20 प्रतिशत राशि इक्विटी के रूप में मिली है। अभी तक इसी राशि को मेट्रो के निर्माण में खर्च किया जा रहा था।

75 कोचों की खरीदी पर खर्च होंगे 700 करोड़ रुपये

इंदौर मेट्रो को न्यू डेवलपमेंट बैंक से ऋण के रुप में स्वीकृत हुए 1600 करोड़ रुपये में से 550 करोड़ रुपये पावर सप्लाई, विद्युतीकरण, सब स्टेशन के निर्माण पर खर्च होंगे। वहीं ऋण की राशि में से 700 करोड़ रुपये से इंदौर में मेट्रो के लिए 75 कोच खरीदे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर में 25 सेट ट्रेनों का संचालन होगा। एक सेट में तीन कोच होंगे। ऋण राशि में से 350 करोड़ रुपये मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से के निर्माण व अन्य कार्यों पर खर्च होंगे। इंदौर में सिंतबर में होने होने वाले ट्रायल रन के लिए 3 कोच जल्द ही इंदौर पहुंचेंगे। ऐसे में इन तीन कोचों के लिए इंदौर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि. कंपनी एनडीबी से मिले ऋण की राशि में से 27 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

जनवरी 2024 तक एशियन डेवलपमेंट बैंक से राशि मिल पाएगी

इंदौर मेट्रो के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में मिलने के बाद अब भूमिगत भाग के निर्माण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 1600 करोड़ रुपये का ऋण मिलना शेष है। पिछले दिनों एडीबी के अधिकारियों ने इंदौर में मेट्रो के भूमिगत भाग का सर्वे किया था। इस मार्ग पर अलायमेंट व अन्य कार्य होना शेष हैं। ऐसे में संभावना है कि जनवरी 2024 तक एशियन डेवलपमेंट बैंक के साथ ऋण स्वीकृति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकेंगे।`


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.