बैरागढ़ सिविल अस्‍पताल में मेटरनिटी विंग का काम अंतिम चरण में, अन्‍य सुविधाएं भी बढ़ेंगी

Updated on 03-08-2023 12:23 PM
भोपाल। बैरागढ़ सिविल अस्पताल के पास प्रस्तावित मेटरनिटी विंग का काम तेज हो गया है। अगले दो से तीन माह में काम पूरा हो जाएगा। काम पूरा होते ही महिलाओं एवं बच्चों को पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का प्रस्ताव है। हाल ही में तीन विशेषज्ञों को यहां पदस्थ किया गया है।

मेटरनिटी विंग एवं अस्पताल के कुछ हिस्से के नवीनीकरण का काम फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। इसके निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। वैसे काम 15 माह में पूरा करने का प्रस्ताव था, लेकिन डिजाइन में बदलाव के कारण विलंब हुआ है। अब बेसमेंट में पार्किंग का प्रविधान भी किया गया है। मेटरनिटी विंग बनने से महिलाओं को सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक आपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम का निर्माण किया जाएगा। 45 बिस्तर वाला पीएनसी वार्ड एवं आठ बिस्तर वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। कोरोना काल से सबक लेते हुए यहां आक्सीजन बेड के लिए अलग जगह सुरक्षित रखी जा रही है, ताकि आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट पहले से ही लगा हुआ है।

गर्भवती महिलाओं को सहूलियत

नए विंग में गर्भवती महिलाओं के इलाज की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस अस्पताल में आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग भी इलाज कराने पहुंचते हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए यहां लाया जाता है। रात के समय प्रसव के दौरान होने वाली परेशानी भी खत्म हो जाएगी। बर्न यूनिट भी निर्माणाधीन है। बच्चों के लिए अलग वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। बच्चों के लिए आइसीयू का निर्माण भी किया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डा. जेके जैन के अनुसार अगले दो से तीन माह में काम पूरा हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.