‘रन फॉर द फ्लैग’ थीम पर मैराथन:2 हजार से ज्यादा धावक लेंगे हिस्सा, 21 किमी से 1.5 किमी तक की पांच कैटेगरी

Updated on 24-01-2026 09:06 PM
भोपाल, शहर में फिटनेस कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर द्वारा प्रस्तुत और प्रोग्रेसिव मोशन नेटवर्क के सहयोग से रविवार को एलएनसीटी भोपाल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह भोपाल की पहली ऐसी मैराथन होगी, जिसमें हर उम्र के लोग एक साथ दौड़ते नजर आएंगे। मैराथन की शुरुआत और समापन डीबी सिटी मॉल पर होगा।

‘रन फॉर द फ्लैग’ थीम पर आयोजित इस मैराथन को लेकर शहर में खासा उत्साह है। आयोजन में अब तक 2 हजार से अधिक लोगों की एंट्री हो चुकी हैं। खास बात यह है कि आम धावकों के साथ शहर के कई एलिट रनर्स भी इसमें हिस्सा लेंगे। देश और विदेश से भी रनर्स भोपाल पहुंच रहे हैं।

मैराथन को कुल पांच कैटेगरी में बांटा गया है, जिनमें 1.5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। 1.5 किलोमीटर की दौड़ फैंसी ड्रेस रन होगी, जिसमें जूनियर किड्स भाग ले सकेंगे।

आयोजक टीम से निकिता मंडलोई ने बताया कि आमतौर पर किसी भी मैराथन में 5 किलोमीटर रन के लिए सबसे ज्यादा एंट्री आती है, लेकिन भोपाल मैराथन में 10 किलोमीटर रन के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। यह शहर में बढ़ती फिटनेस जागरूकता को दर्शाता है।

मैराथन का समय और रूट

हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) समय: सुबह 6 बजे, रूट: डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा, सिद्धांता हॉस्पिटल, रोज गार्डन, अरेरा क्लब, नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक स्क्वायर, कमला पार्क, राजा भोज स्टैच्यू, कोहेफिजा, नूर-उस-सबा होते हुए हैंड क्राफ्टेड से यू-टर्न लेकर उसी मार्ग से डीबी सिटी मॉल पर समाप्त।

10 किलोमीटर रन समय: सुबह 6:30 बजे, रूट: डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा, सिद्धांता हॉस्पिटल, रोज गार्डन, अरेरा क्लब, नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक स्क्वायर होते हुए एमएलबी कॉलेज से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त।

5 किलोमीटर रन समय: सुबह 6:45 बजे, रूट: डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा, सिद्धांता हॉस्पिटल, रोज गार्डन, अरेरा क्लब होते हुए मामा के घर से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त।

3 किलोमीटर रन समय: सुबह 7 बजे, रूट: डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा होते हुए सिद्धांता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त।

1.5 किलोमीटर रन समय: सुबह 8 बजे, रूट: डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक होते हुए व्यापम चौराहा से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.