तीन बहनों में इकलौते मासूम का अपहरण:खाटू श्याम दर्शन के लिए भोपाल से गया था परिवार, अब मां-बाप ने सीएम से लगाई गुहार

Updated on 11-06-2025 12:51 PM

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग के नवीन नगर से खाटू श्यामजी के दर्शन करने राजस्थान गया एक परिवार आजकल हर चौराहे, थाने और मंदिर के आगे अपने तीन साल के मासूम बेटे रक्षम को तलाश रहा है। 6 जून को जयपुर स्टेशन से शुरू हुई एक अनजान युवक की पहचान अब उनके जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। वह युवक बच्चे को साथ ले गया और तब से मासूम का कोई सुराग नहीं है।

परिवार पिछले 6 दिनों से दर-दर भटक रहा है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। अब बच्चे की मां ललिता जाटव और पिता अजय कुमार जाटव ने वीडियो जारी कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राजस्थान सरकार से हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाई है।

कैसे हुआ अपहरण? 6 जून को भोपाल निवासी ललिता जाटव अपने बेटे रक्षम और सास आशा जाटव के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए निकली थीं। जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला, जिसने खुद को भी खाटू दर्शनार्थी बताया और उनके साथ हो लिया। जब परिवार मंदिर पहुंचा तो युवक ने भीड़ का बहाना बनाकर महिला और उसकी सास को दर्शन के लिए भेज दिया और कहा कि बच्चा वह संभाल लेगा। जब वे दर्शन कर लौटे तो न बच्चा मिला, न युवक। परिवार ने तुरंत सीकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

किडनैपर की हरकतें भी सीसीटीवी में कैद पुलिस जांच में सामने आया कि किडनैपर रक्षम को एक दुकान पर ले गया, जहां उसने उसे फ्रूटी पिलाई। बाद में वह थाने के आसपास भी घूमता नजर आया। इसके बाद वह लापता हो गया। जयपुर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भेजी गई है। कई टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

बिलखते मां-बाप की सीधी अपील सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में मासूम की मां ललिता रोते हुए कहती हैं—"मेरे बच्चे को जल्दी से जल्दी ढूंढा जाए और सही-सलामत हमें सौंपा जाए। 6 दिन हो गए हैं, मेरा बच्चा नहीं मिला। हम हर जगह भटक रहे हैं। हमें यह तक नहीं पता कि वह कैसा है, उसने खाना खाया भी है या नहीं। वह भूखा है, प्यासा है, हमें कुछ नहीं पता। जो जैसा कह रहा है, हम वैसा कर रहे हैं। हाथ जोड़कर सरकार से विनती करते हैं कि वह हमारी मदद करें। बच्चे के पिता अजय जाटव ने बताया—"तीन बेटियों में एक बेटा था रक्षम... बड़ी मन्नतों से पाया था। अब वही खो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.