जीतू पटवारी बोले-2बार राम जोड़ें...पर योजना का कत्ल न करें

Updated on 05-01-2026 01:28 PM
भोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि राम के नाम पर भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ कर दिया है। उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि धरती के कण-कण में भगवान राम हैं और हमारे देश के करीब 50% लोगों के नाम राम से जुड़े हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह समझना चाहिए कि जनता को भ्रमित न करें।

सोमवार को पटवारी भोपाल में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नई योजना शुरू की है, उसमें 40% खर्च का भार राज्य सरकार पर डाल दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि राज्य सरकार यह 40% राशि वहन कर सके। जो सरकार रोजाना करीब 200 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है, वह इस योजना को कैसे चला पाएगी।

'1 साल में 1 लाख करोड़ का कर्ज लिया'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोहन यादव सरकार एक साल में एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है और साल के अंतिम दिन भी 3,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया। पटवारी ने कहा कि वे शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हैं और मनरेगा को लेकर उनसे खुली बातचीत करना चाहते हैं।

पटवारी ने आगे कहा, “राम का नाम दो बार और योजना में जोड़ दीजिए, लेकिन योजना का कत्ल मत कीजिए। भाजपा और उसकी सरकार मनरेगा योजना को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में 75% किसान परिवार हैं और जब तक कृषि समृद्ध नहीं होगी, तब तक देश भी समृद्ध नहीं होगा। पटवारी ने चेतावनी दी कि किसानों के लिए भाजपा ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना होगा, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

'वार्ड और पंचायत स्तर पर मजबूत होगी कांग्रेस'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पंचायत और वार्ड कांग्रेस कमेटियों के गठन का काम शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम 5 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए वे स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं।

यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा। पटवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम आने वाले समय में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.