भोपाल में जवान ने थाने में महिला को पीटा, सस्पेंड:जांच में दोषी पाया गया प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह, विभागीय कार्रवाई जारी

Updated on 17-06-2025 02:03 PM

निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत ने महिला और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा था। मामले को गंभीर मानते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्यों का दुरुपयोग, अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में माना है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसीपी चूनाभट्टी को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि थाने बुलाए जाने पर सुंदर सिंह ने महिला को कंप्यूटर रूम में ले जाकर पीटा। उसकी मां को थाने से बाहर कर दिया गया। महिला को हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं।

कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी महिला पीड़ित महिला शुक्रवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी। उसने शिकायत की कि उसे पति के संबंध में पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। उसने अधिकारियों को अपने हाथ और पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए। शिकायत के बाद जवान को पहले लाइन अटैच किया गया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जवान के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अंतिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड किया।

महिला बोली-डंडे से पीटा, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी भोपाल के निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत को शनिवार को डीसीपी ऑफिस अटैच कर दिया गया है। महिला शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी और अधिकारियों को अपने हाथ व पीठ पर आई चोटें दिखाईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए जवान को लाइन हाजिर कर दिया और जांच एसीपी निशातपुरा को सौंपी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.