पब पर इंदौर पुलिस का देर रात छापा, मैनेजर युवती समेत चार गिरफ्तार

Updated on 08-08-2023 12:32 PM
 इंदौर। विजय नगर थाने की पुलिस ने रविवार रात करीब तीन बजे एक पब पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने मैनेजर युवती और वेटर सहित चार लोगों को पकड़ा है।

टीआई रवींद्र सिंह गुर्जर की टीम को सूचना मिली थी कि 24 कैफे एंड रेस्टोरेंट पब देर रात तक चालू है। यहां शराब पिलाने के साथ नशाखोरी भी कराई जा रही है। इसके बाद पुलिस रा ग्रेविटी माल की तीसरी मंजिल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 10 हुक्का सेट, एक सिगड़ी, फ्लेवर, बीयर की पेटी और अन्य सामान जब्त किया। पुलिस ने यहां से मैनेजर निधि, सुमित सांवले, सूरज दांगी और ओमप्रकाश सोलंकी को पकड़ा है।

गेट तोड़कर पब में घुसी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, जब सूचना पर पब पर पहुंचे तो यहां चैनल गेट लगा हुआ था। बीट के जवानों ने बाहर से गेट खोलने के लिए आवाज लगाई। इस पर किसी ने नहीं खोला। बाद में पुलिस ने गैस कटर वाले को बुलाकर गेट तोड़ा, लेकिन पूरी तरह से नहीं खुला। इसके बाद जवानों ने गेट को जैसे-तैसे तोड़ा और अंदर घुसे।

इस दौरान रेस्टोरेट चालू होने के साथ शराबखोरी हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, कैफे अभिमन्यु रजक का बताया गया है। उसे बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.