इंदौर के पार्षद पर लव-जिहाद में फंडिंग का आरोप, फरार

Updated on 16-06-2025 05:34 PM

इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव-जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों- साहिल शेख और अल्ताफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि पार्षद कादरी ने उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी कर धर्म परिवर्तन और देह व्यापार कराने के लिए उकसाया था। इसके लिए बकायदा पैसे दिए थे। पुलिस की टीमें कादरी की तलाश में रेड मार रही हैं।

मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ था, जब दोनों पीड़ित युवतियां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मिलीं। उनसे जानकारी लेकर कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। संगठन के सदस्यों ने दोनों आरोपियों का वीडियो भी जारी किया था। इसमें आरोपियों ने पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया था।

पुलिस ने पार्षद के घर दबिश दी तो भाग गया बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार, एक युवती की शिकायत पर मौनी बाबा आश्रम के पीछे रहने वाले साहिल शेख पर लव जिहाद और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। दूसरी महिला की शिकायत पर नरवल निवासी अल्ताफ अली के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने अनवर को आरोपी बनाया। पुलिस ने उसी रात अनवर कादरी के घर दबिश दी, पर वह भाग गया।

अल्ताफ को एक लाख, साहिल को दो लाख दिए अल्ताफ ने बताया कि वह पेंटर है और साहिल कार शोरूम में काम करता है। पार्षद कादरी ने उसे एक लाख और साहिल को दो लाख रुपए नकद दिए थे। शर्त रखी थी कि वे हिंदू लड़कियों से शादी करें और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलें। उन्होंने यह भी बताया कि आधी रकम पहले ही मिल चुकी थी और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद दी जानी थी।

सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की टीआई गुर्जर के मुताबिक, पहली युवती ने शिकायत में कहा कि साहिल ने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर दोस्त के घर ले जाकर रेप किया। कुछ दिन बाद दूसरी जगह ले गया और रेप किया। बाद में धर्म बदलने का दबाव डाला और पैसे का लालच दिया।

मोबाइल गिफ्ट देकर दुष्कर्म किया, फिर धमकाया दूसरी युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि अल्ताफ ने दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा दिया। उसे एक मोबाइल भी गिफ्ट किया। फिर दुष्कर्म किया। जब परिजन ने उसकी सगाई तय कर दी, तो अल्ताफ ने धमकाया और धर्म बदलने के लिए रुपए देने की पेशकश की।

कादरी ने मोबाइल फोन में फोटो देखकर पैसे दिए थे साहिल ने कबूल किया कि उसका रिश्तेदार कादरी के पड़ोस में रहता है। उसी के जरिए मुलाकात हुई। कादरी ने मोबाइल में युवतियों के फोटो देखे और पैसे दिए। पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि कादरी ने अपने क्षेत्र के अन्य युवकों को भी इसी तरह की गतिविधियों के लिए पैसे दिए हैं।

मोबाइल से मिले हिंदू लड़कियों के फोटो-वीडियो हिंदू संगठन का आरोप लगाया था कि अल्ताफ और साहिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अर्जुन और राज नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती करते थे। उन्हें मिलने के लिए बुलाकर झूठे वादे करते थे। दोनों के मोबाइल फोन से हिंदू लड़कियों के साथ फोटो और वीडियो मिले हैं।

कॉल डिटेल निकालने में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस अल्ताफ और साहिल की कॉल डिटेल, मोबाइल में मौजूद वीडियो, फोटो, मैसेज और बैंक स्टेटमेंट की जांच कर रही है। टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.