भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में मोहन यादव, पवैया सहित मप्र भाजपा के 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक

Updated on 19-01-2026 10:57 AM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मोहन, जयभान सिंह पवैया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्य प्रदेश भाजपा के 20 नेता प्रस्तावक बनेंगे।ये सभी नेता मध्य प्रदेश की ओर से भाजपा के संगठन चुनाव में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में राष्ट्रीय परिषद का सदस्य ही मतदान करता है और प्रस्तावक भी होता है।

मालवांचल और ग्वालियर-चंबल से पांच-पांच नेता पहुंचे

दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मालवांचल और ग्वालियर-चंबल से सर्वाधिक पांच-पांच नेता प्रस्तावक बनेंगे। ग्वालियर-चंबल से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विष्णुदत्त शर्मा, महाराष्ट्र के सह प्रभारी पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इसके लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
वहीं महाकोशल से मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे और राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि प्रस्तावकों में शामिल हैं।

मालवा-निमाड़ से सीएम, मध्य क्षेत्र से शिवराज

मालवा-निमाड़ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार शामिल हैं। वहीं मध्य क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, बुंदेलखंड से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और विंध्य से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल अकेले राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं।

चार बार विधायक चुने जा चुके हैं न‍ित‍िन नवीन

बिहार सरकार में मंत्री न‍ित‍िन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। न‍ित‍िन नवीन बिहार की राजनीति में बड़ा नाम हैं। वर्तमान में वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके न‍ित‍िन नवीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। उन्होंने संगठन और सरकार, दोनों ही स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.