MP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 100 प्रतिशत सरचार्ज में छूट का लाभ इस तारीख तक मिलेगा

Updated on 02-01-2026 12:32 PM

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा दी जा रही सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का लाभ अब उपभोक्ता 31 जनवरी तक ले सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने समाधान योजना का प्रथम चरण एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।यह जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को भोपाल में दी। उन्होंने बताया कि बकायादार उपभोक्ताओं की सतत भागीदारी और उनके उत्साह को देखते हुए योजना के प्रथम चरण की अवधि अब 31 जनवरी 2026 कर दी गई है।

लाखों बकायादार उपभोक्ताओं को मिला लाभ

पिछले साल तीन नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने 100 प्रतिशत तक छूट का लाभ लिया। कंपनी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि तीन महीने से अधिक के बकायादार उपभोक्ता योजना के प्रथम चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

लाखों बकायादार उपभोक्ताओं को मिला लाभ

पिछले साल तीन नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने 100 प्रतिशत तक छूट का लाभ लिया। कंपनी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि तीन महीने से अधिक के बकायादार उपभोक्ता योजना के प्रथम चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

206 करोड़ 89 लाख रुपये का सरचार्ज माफ

अब तक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तीन लाख 30 हजार 31 बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 376 करोड़ 10 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 206 करोड़ 89 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.