भोपाल में दो ईरानी डेरों में 50 से ज्यादा लुटेरे, राजू जैसे सरदार देते हैं हिस्से के बदले रकम; अपराधियों को मिलता है 'अमन'

Updated on 12-01-2026 11:50 AM

 भोपाल: राजधानी के कुख्यात बदमाश राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी में संचालित ईरानी डेरे के भीतर अब एक नई जंग छिड़ गई है। यह जंग किसी इलाके या जमीन की नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर कब्जे की है, जो वर्षों से दूसरे राज्यों में लूट, डकैती और ठगी करने वाले बदमाशों को भोपाल में पनाह और सुरक्षा देता आया है।

भोपाल में फिलहाल दो बड़े ईरानी डेरे सक्रिय हैं, जिनमें 50 से ज्यादा शातिर लुटेरे और ठग जुड़े हुए हैं। इन डेरों की कार्यप्रणाली बेहद संगठित है। यहां ठहरने वाले बदमाशों को साफ निर्देश होता है कि वे मध्य प्रदेश में कोई वारदात नहीं करेंगे। अपराध सिर्फ गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में किए जाते हैं, ताकि स्थानीय पुलिस से सीधा टकराव न हो।

अपराध कर लौटने के बाद ये बदमाश सीधे ईरानी डेरे पहुंचते हैं। यहीं से असली खेल शुरू होता है। डेरे के सरदार, राजू ईरानी, काला और मस्तान और मुख्तार ईरानी जैसे बदमाश उन्हें शरण देते हैं और बदले में लूट, डकैती और ठगी की रकम का 30 से 50 प्रतिशत तक हिस्सा वसूलते हैं। यह रकम 'कानूनी सुरक्षा' के नाम पर ली जाती है।

बदमाशों को भरोसा दिया जाता है कि अगर वे किसी दूसरे राज्य में पकड़े भी गए, तो डेरे के सरदार अपने संपर्कों के जरिए उन्हें बचाने की कोशिश करेंगे। इसी वसूली को लेकर ईरानी डेरे में सबसे ज्यादा विवाद होते हैं। कौन बदमाश किस सरदार को हिस्सा देगा, किसके संरक्षण में रहेगा, यही तय करता है डेरे में उसका भविष्य।

अब अमन कॉलोनी डेरे पर सत्ता की जंग

राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद अमन कॉलोनी ईरानी डेरा इस समय सत्ता के खालीपन से गुजर रहा है। पहले जहां राजू और काला ईरानी के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, अब डेरे के कई दूसरे बदमाश भी खुद को अगला सरदार साबित करने में जुट गए हैं। हालांकि राजू का बेटा जेल में रहने तक उसका उत्तराधिकारी बताया जा रहा है, लेकिन अब बदमाशों को सुरक्षा देने के मामले में काला ईरानी व मस्तान भी सक्रिय हो गए हैं, जो कि सुरक्षा की गारंटी की बात कर रहे हैं।

राजू और काला इस तरह अपराधियों को देते हैं डेरे में शरण

अगस्त 2025 में अमन कॉलोनी डेरे के तीन बदमाशों ने जयपुर में लूट की एक बड़ी वारदात की थी। जयपुर पुलिस ने उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी के डेरे में छुपे होने की सूचना थी। दो महीने पहले जब जयपुर पुलिस उसे ढूंढते हुए भोपाल पहुंची तो उसके पहले ही आरोपी वहां से निकल गया।

कुछ दिन पहले अमन कॉलोनी डेरे के ही कुछ बदमाशों ने बांदा में 11 तोला सोने की लूट की थी। लेकिन बदमाश साबिर ने काला ईरानी को इसकी सूचना दी और एक हिस्सा भी उस तक पहुंचाया। बाद में जब पुलिस आई तो लूट का कुछ सोना तो पुलिस को मिला, लेकिन आरोपित को अपने साथ नहीं ले जा सकी।

कोर्ट में पेश किया, सात दिन की रिमांड पर राजू ईरानी

निशातपुरा पुलिस ने बदमाश राजू ईरानी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान राजू से उसके पुराने अपराधों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उसने किन-किन राज्यों में पहचान बदलकर अपराध किए और वहां उसके कौन-कौन से साथी सक्रिय थे।

उन्होंने बताया कि अब तक राजू के विरूद्ध 13 केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। जांच के दौरान उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज, मोबाइल और अन्य सामग्री की बरामदगी भी की जानी है। साथ ही ईरानी डेरे के नेटवर्क, संरक्षण देने वाले लोगों और उसके संपर्कों की भी पड़ताल की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.