भोपाल में सीएम हाउस के अंदर पालतू कुत्ते ने रसोइये और ट्रेनर पर बोला हमला, हाथ-पैर में आए गहरे जख्म

Updated on 09-01-2026 05:21 PM
भोपाल। राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां मौजूद एक पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में सीएम हाउस के रसोइये (कुक) और डॉग ट्रेनर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए।हाथ और पैर में किए गहरे घाव जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब डॉग ट्रेनर रंजीत कुत्ते को संभाल रहे थे। इसी दौरान कुत्ता आक्रामक हो गया और उसने रंजीत पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रसोइये कृपाशंकर मिश्रा को भी कुत्ते ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कृपाशंकर के हाथ और पैर में तीन अलग-अलग जगहों पर गहरे जख्म कर दिए हैं।

कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप

अचानक हुए इस हमले से परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारी भी सकते में आ गए। घटना के तुरंत बाद दोनों घायल कर्मचारियों को शहर के जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। डाक्टरों के अनुसार, कुत्ते के काटने के घाव गहरे थे, इसलिए प्रोटोकॉल के तहत दोनों को एंटी रैबीज वैक्सीन के साथ-साथ आवश्यक मरहम-पट्टी की गई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.