120 मिनट में 200 कलाकार एक मंच पर देंगे नाटक राष्ट्र पुरुष अटल की प्रस्तुति

Updated on 13-08-2023 02:30 PM

 भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि अवसर पर 17 अगस्त को महानाट्य राष्ट्रपुरुष अटल का मंचन होगा। कार्यक्रम नये रवीन्द्र भवन सभागार में होगा। यह पहला अवसर है जब भोपाल में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर महानाट्य की प्रस्तुति हो रही है। लगभग 2 घंटे की इस प्रस्तुति का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी प्रियंका शक्ति ठाकुर और महानाट्य का लेखन वरिष्ठ लेखिका एवं कथाकार रंजना चितले ने किया है। कार्यक्रम का आयोजन मप्र संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान संचालनालय की ओर से किया जा रहा है। इसकी प्रस्तुति प्रयास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था नागपुर के कलाकार देंगे।

25 से अधिक किताबों का किया अध्ययन

महानाट्य की लेखिका रंजना चितले ने बताया कि स्व. अटलजी के विशाल व्यक्तित्व को शब्दों में पिरोना मेरे लिये किसी चुनौती से कम नहीं था। जब मुझसे अटलजी पर महानाट्य तैयार करने की बात कही तो मैं उत्साहित थी क्योंकि अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कार्य करना मेरे लिये गौरव की बात थी और मैंने तुरंत इसे लिखने की सहमति दे दी। धीरे-धीरे महानाट्य को लिखने की प्रक्रिया शुरू हुई, इस दौरान मैंने अटलजी से जुड़ी 25 से अधिक किताबों का अध्ययन किया, उनके यू-ट्यूब पर राजनीतिक रैलियों के वीडियोज देखे, उनके भाषण सुने, उनसे जुड़े लोगों से बातचीत की।

13वां शो है महानाट्य का

नाटक की निर्देशिका प्रियंका शक्ति ठाकुर ने बताया कि मुझे टेलीविजन पर जब भी मैं अटलजी को बोलते हुए सुनती तो उनकी औजस्वी शैली ने मुझे आकर्षित किया। बात वर्ष 2017-18 की है जब मेरे मन में पहली बार अटलजी पर महानाट्य तैयार करने का विचार आया। धीरे-धीरे मैंने उन्हें पूरी रूपरेखा बताई और उसके बाद धीरे-धीरे इस पर काम करना आरंभ किया। इसमें कई चुनौतियां भी आई तो उन चुनौतियों का हल मिलने पर एक खुशी का एहसास भी हुआ। प्रियंका कहती हैं कि यह महानाट्य का 13 शो है। उसके बाद से लगातार इस महानाट्य के शो देश के अलग-अलग राज्यों में निरंतर हो रहे हैं।

200 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति

प्रियंका शक्ति ठाकुर ने बताया कि लगभग ढ़ाई घंटे की इस प्रस्तुति में 200 से अधिक कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि लाइट एंड साउंड शो की खास बात यह है कि इसमें अटलजी के प्रमुख भाषणों का संकलन, उनकी प्रमुख रैलियों और उनकी प्रमुख उपलब्धियों को मंच पर लगी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.